गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में राज्यभर के 10 हजार से अधिक लोग हुए लाभान्वित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2021 9:41 अपराह्न

ऋषिकेश : नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एम्स ऋषिकेश एवं सीमा डेंटल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में गरीब पृष्ठभूमि के जरुरतमंद लोगों की सहायतार्थ निशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिसके तहत ऋषिकेश व समीपवर्ती क्षेत्रों में 3500 से अधिक मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। जबकि राज्यभर में 10 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हुए।

रविवार को एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत की देखरेख में एनएमओ एम्स ऋषिकेश शाखा की ओर से आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविरों में एम्स, सीमा डेंटल कॉलेज, दून मेडिकल कॉलेज, श्रीगुरु रामराय मेडिकल कॉलेज, हिमालयन अस्पताल, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज आदि के चिकित्सकों ने अपना योगदान दिया। एम्स के डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो.यूबी मिश्रा व एनएमओ एम्स शाखा की अध्यक्ष डा.मीनाक्षी धर ने टीमों को हरीझंडी दिखाकर कैंपों के लिए रवाना किया।

इसके तहत एम्स के द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए शिविरों में 3500 से अधिक मरीजों को देखा गया। इस अवसर पर अपने संदेश में निदेशक एम्स पद्मश्री प्रति. रवि कांत ने कोरोना महामारी के बाद पहली बार संस्थान के चिकित्सकों को जरूरतमंद व गरीब पृष्ठभूमि के मरीजों की चिकित्सा सेवा के लिए प्रोत्साहित किया।

गौरतलब है कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश द्वारा हर वर्ष स्वास्थ्य शिविरों व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। आयोजित शिविरों में जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डा.मीनाक्षी धर ने जिरिएटिक मेडिसिन विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में एम्स ऋषिकेश की डॉ. अनुपमा बहादुर ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया व बताया कि जनवरी माह गर्भाशयग्रीवा कैंसर जागरुकता (सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस) के रूप में मनाया जाता है, जिसमें बच्चेदानी के मुहं का कैंसर के रोकथाम की जा सकती है इसके लिए वैक्सीन उपलब्ध है जो कि रोग की प्राथमिक रोकथाम है!

इस मौके पर एनएमओ के क्षेत्रीय अधिकारी डा.विनोद ने बताया कि एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो.रवि कांत के निर्देशन में आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य उन गरीब एवं असहाय लोगों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है जो अपने इलाज के लिए एम्स तक नहीं पहुंच पाते। उनके लिए स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर लोगों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि रविवार को खदरी श्यामपुर, रायवाला, गौहरीमाफी, छिद्दरवाला, इंदिरानगर, शिवाजीनगर, वाल्मीकि नगर,रानीपोखरी, मायाकुंड ऋषिकेश, पंचायत भवन गुमानीवाला, चंद्रेश्वर नगर,हरिपुरकलां, नरेन्द्रनगर ब्लॉक के गूलर आदि इलाकों में शिविर लगाए गए।

एनएमओ एम्स ऋषिकेश की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में डा.मधुर उनियाल, डा.मीनाक्षी धर, डा.विनोद, डा.संतोष कुमार,डा.अनुभा अग्रवाल, डॉ. रवि राज, डॉक्टर अश्वनी, डॉ. मनु, डॉ. दिव्यांशी, कौशल, संकेत, प्रतीक, बलराज सिंह, सीमा डेंटल कॉलेज के डा.हिमांशु ऐरन, डा.अमित अग्रवाल के अलावा डा.योगेश्वरी, डा.पुलकित, डा.ज्योत्सना आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.