बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आधुनिक तकनीक और ट्रेनिंग से चमकेगा रिंगाल उद्योग, पीपलकोटी में एक माह का रिंगाल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 24 शिल्पियों ने सीखी आधुनिक तकनीक

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 4, 2026 3:14 अपराह्न

पीपलकोठी (चमोली)। उत्तराखंड की पारंपरिक हस्तशिल्प कला ‘रिंगाल’ अब न केवल पहाड़ की पहचान बन रही है, बल्कि आधुनिक तकनीक के समावेश से स्थानीय शिल्पियों की आय का मुख्य जरिया भी साबित हो रही है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए पीपलकोटी ग्रोथ सेंटर में अनुसूचित जाति उपयोजना (SCP) के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र चमोली के सहयोग से संचालित एक माह का विशेष रिंगाल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एक महीने तक चले इस गहन प्रशिक्षण शिविर में 24 प्रशिक्षणार्थियों को रिंगाल से आकर्षक और बाजार की मांग के अनुरूप शानदार उत्पाद बनाने की बारीकियां सिखाई गईं। शिल्पियों ने बांस और रिंगाल के मेल से घरेलू उपयोग के साथ-साथ सजावटी सामान तैयार करने की आधुनिक विधाएं सीखीं, जिससे उनके उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकेगी।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची नगर पंचायत अध्यक्षा आरती नवानी ने शिल्पियों द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों का सही उपयोग और आधुनिक प्रशिक्षण ही आत्मनिर्भर उत्तराखंड की नींव बनेगा। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजलि रमन ने शिल्पियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि विभाग द्वारा इन उत्पादों की मार्केटिंग और बिक्री के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद के जिला समन्वयक आशीष प्रसाद ने तकनीक और गुणवत्ता पर जोर देते हुए बताया कि किस तरह से पारंपरिक उत्पादों को नया रूप देकर अंतरराष्ट्रीय बाजार की प्रतिस्पर्धा में उतारा जा सकता है। कार्यक्रम में पार्षद रमेश लाल, धर्म लाल, प्रदीप कुमार और पूजा देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रशासन का मानना है कि रिंगाल उद्योग में आ रहे इस बदलाव से पलायन पर रोक लगेगी और स्थानीय युवाओं को गांव में ही सम्मानजनक स्वरोजगार प्राप्त होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.