posted on : दिसम्बर 25, 2021 4:55 अपराह्न
रिखणीखाल : थाना रिखणीखाल में 15 दिसम्बर 2021 को वादी अमित शाह पुत्र स्व. सतेन्द्र कुमार निवासी गुठेता, देवियोखाल, थाना रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि 15 दिसम्बर 2021 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी दुकान पूजा ज्वैलर्स से चांदी के पायल, चांदी के ग्लास, चांदी के कटोरे व कुछ पुरानी चांदी चोरी कर लिये हैं। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना रिखणीखाल में मु.अ.स. 14/2021, धारा-457/380/411 भा.द.वि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी सीआईयू. मौ. अकरम, थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक रीना वर्मा मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर 25 दिसम्बर 2021 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्तों (1) सोनू रावत (2) गोपाल उर्फ काले (3) साहिल उर्फ नानू को चोरी किये गये शत-प्रतिशत माल के साथ ढाबखाल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके गैंग का नाम “काले गैंग” है। जो पहाड़ी क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर दिल्ली चले जाते हैं। अभियुक्त गोपाल के विरूद्ध दिल्ली में 08 व 01 कोतवाली पौड़ी में चोरी के अभियोग पंजीकृत हैं व अभियुक्त सोनू के विरूद्ध कोतवाली पौड़ी में 02 एवं दिल्ली में 03 अभियोग पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त साहिल के विरूद्ध दिल्ली में चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तों का नाम पता
- सोनू रावत, पुत्र लक्ष्मण रावत, निवासी-ढिकोली पावौ पौड़ी, हाल निवासी गीता कॉलोनी नई दिल्ली (उम्र- 25 वर्ष)|
- गोपाल उर्फ काले, पुत्र मनोहर लाल, निवासी-चंदा नगर थाना जनकपुरी, दिल्ली| (उम्र- 27 वर्ष)
- साहिल उर्फ नानू, पुत्र सुधीर, निवासी-चांदनी चौक पुरानी दिल्ली| (उम्र- 25 वर्ष)
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0स0 14/2021 धारा 457/380 भादवि
अपराधिक इतिहास गोपाल
- मु0अ0सं0- 129/20, धारा- 380/411/34 भादवि, थाना प्रीत विहार दिल्ली।
- मु0अ0सं0- 393/20, धारा 379/411 भादवि, थाना प्रीत विहार दिल्ली ।
- मु0अ0सं0- 344/20, धारा 379/411 भादवि, थाना प्रीत विहार दिल्ली।
- मु0अ0सं0-338/20, धारा 379/411 भादवि, थाना प्रीत विहार दिल्ली।
- मु0अ0सं0 2/21, धारा 356/379/411 भादवि, थाना दरियागंज दिल्ली।
- मु0अ0सं0 40/20, धारा 380/411 भादवि, थाना सोनिया विहार दिल्ली।
- मु0अ0सं0 202/212, धारा 380/411 भादवि, थाना सोनिया विहार दिल्ली।
- मु0अ0सं0 95/21, धारा 379/411 भादवि, थाना सोनिया वीहार, दिल्ली।
- मु0अ0सं0 43/2019, धारा 401 भादिव, कोतवाली पौड़ी
अपराधिक इतिहास सोनू
- मु0अ0सं0- 43/19, धारा 401 भादवि, कोतवाली पौड़ी (उक्त अभियोग में अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा 05 वर्ष का कारावास दिया गया )
- मु0अ0सं0- 45/19, धारा 25 आम्स एक्ट, कोतवाली पौड़ी
- मु0अ0सं0- 368/2021, धारा 380/411 भादवि, थाना कृष्णा नगर
- मु0अ0सं0- 28448/2020, धारा 379/411 भादवि, थाना गांधी नगर
- मु0अ0सं0- 4A/2016, धारा 41 (1) D, 102 CRPC, थाना गीता कॉलोनी
अपराधिक इतिहास साहिल
- मु0अ0सं0- 30448/2019, धारा 380/411 भादवि, थाना गांधी नगर
बरामद माल
- चांदी के पायल, चांदी के ग्लास, चांदी के कटोरे व कुछ पुरानी चांदी
पुलिस टीम
- निरीक्षक मौ. अकरम (प्रभारी सीआईयू.)
- थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा
- महिला उपनिरीक्षक रीना वर्मा
- मुख्य आरक्षी सुशील कुमार
- आरक्षी मोहकम सिंह
- आरक्षी आबिद अली
- आरक्षी संतोष
- आरक्षी हरीश
- आरक्षी कृपाराम
- आरक्षी रघुवीर सिंह
- आरक्षी मधुसूदन
- आरक्षी मुकेश
- महिला आरक्षी करिश्मा
- महिला आरक्षी नेहा
- आरक्षी ललित



