सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेलाधिकारी दीपक रावत की अध्यक्षता में कुम्भ की व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 27, 2021 6:34 अपराह्न

हरिद्वार : मेलाधिकारी दीपक रावत की अध्यक्षता में आज कुम्भ मेला-2021 के अन्तर्गत हरिद्वार में काराये जा रहे कार्यों की कुम्भ की व्यवस्थाओं की तैयारियों की दृष्टि से एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

समीक्षा बैठक के दौरान मेलाधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों से बैरागी, चण्डी टापू आदि में रोड की स्थिति, बिजली, पानी, हॉस्पिटल आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि बैरागी व चण्डी टापू में रोड तथा अन्दरूनी रोड की मार्किंग कर दी गयी है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जहां-जहां बिजली के पोल लगने हैं, वे लगा दिये गये हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि पावनधाम आश्रम के निकट बन रहे हॉस्पिटल में पानी दे दिया गया है तथा बिजली का संयोजन जल्दी ही कर दिया जायेगा।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में बनने वाले बस अड्डों के बारे में भी जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। मेलाधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों से जगजीतपुर में बनने वाले 2000 बेड के हास्पिटल को बिजली, पानी आदि उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में भी चर्चा की। मीडिया सेण्टर के बारे में अधिकारियों ने बताया कि मीडिया सेण्टर जल्दी ही बन जायेगा।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने पानी की लीकेज की चर्चा करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस कार्य के लिये अलग से एक अधिकारी नामित कर दिया जाये। उन्होंने गौरीशंकर दीप के किनारे पर कुटिया बनाकर जो अतिक्रमण किया गया है, उसको हटाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अध्किारियों से छावनियों में सुविधायें उपलब्ध कराने, सिंचाई विभाग व पीडब्ल्यूडी के ब्रिजों तथा कहीं-कहीं जो मलबा पड़ा है, उसके निस्तारण के सम्बन्ध में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर अपर मेला अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, हरवीर सिंह, रामजी शरण शर्मा, उप मेला अधिकारी अंशुल सिंह, किशन सिंह नेगी, दयानन्द सरस्वती, सेक्टर मजिस्टेट अजय वीर सिंह, प्रेमलाल एवं मायादत्त जोशी, अधीक्षण अभियन्ता तकनीकी प्रकोष्ठ कुम्भ मेलाहरीश पांगती, विशेषकार्याधिकारी-कुम्भ महेश शर्मा, तहसीलदार मंजीत सिंह, विद्युत, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, जल निगम, सिंचाई, सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव हुआ शुरू
  • उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, विकसित होगा नेविगेशन ऐप
  • आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज
  • जोशीमठ में इसी माह शुरू होंगे 115 करोड़ के सीवरेज-पेयजल काम
  • युवा बताएंगे उत्तराखंड की राह, सरकार सुनेगी और उपयोगी विचारों को नीतियों से जोड़ेगी
  • शीला समुंद्र पहुंची मां नंदा की बड़ी जात
  • होम स्टे नीति से पहाड़ों में पर्यटन को नई रफ्तार, रिवर्स पलायन को मिल रहा बढ़ावा
  • वन भूमि हस्तांतरण व क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें- डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • बदरीनाथ में गूंजा देवभूमि का लोक रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.