गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मैक्स अस्पताल देहरादून में नेत्रम आई केयर के सहयोग से रेटिना सर्जरी की हुई शुरुआत

शेयर करें !
posted on : जनवरी 25, 2025 2:11 अपराह्न

 

देहरादून: मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देहरादून ने नेत्रम आई केयर के सहयोग से अपनी उन्नत रेटिना चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत की है, जिसमें उच्च तकनीकी और बेहतरीन देखभाल के साथ रेटिना से जुड़ी बीमारियों की सर्जरी की जा रही है, इसमें विट्रेक्टोमी भी शामिल है।

रेटिना से जुड़ी बीमारी अक्सर क्रोनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड़ प्रेशर, किडनी की बीमारी या ट्रॉमा से जूझ रहे मरीजों में देखी जाती है,इसके अलावा बढ़ती उम्र से संबंधित कारणों से भी यह बीमारी हो सकती है। यदि समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाता है, तो ये समस्याएं गंभीर दृष्टिहीनता या अंधेपन का कारण बन सकती हैं।

मैक्स अस्पताल, देहरादून के नेत्र रोग विशेषज्ञ (Vitreoretina, ROP, and Uvea Specialist) डॉ. बी.एम. विनोद कुमार ने कहा, “ जिन लोगों को किड़नी की बीमारी, डायबिटीज या ब्लड़ प्रेशर है, उन्हें नियमित रूप से रेटिना और फंडस स्क्रीनिंग करानी चाहिए, उन्होंने कहा कि सही समय पर इलाज कराने से रेटिना की समस्याओं को बढ़ने से रोका जा सकता है और दृष्टि को भी बचाया जा सकता है। इसलिए हमने लोगों को आंखों की बीमारियों के प्रति जागरुक करने के लिए 28 फरवरी तक नेत्र रोग विभाग में नि:शुल्क फंडस फोटो चेक-अप की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।

डॉ. कुमार ने बताया कि “मैक्स अस्पताल देहरादून अब रेटिना चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, साथ ही सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल होने के कारण आईसीयू की भी सुविधा उपलब्ध है, जिससे मरीज को सर्जरी के दौरान सुरक्षा और उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल सुनिश्चित होती है।”

मैक्स अस्पताल, देहरादून की नेत्र रोग विशेषज्ञ (Cataract, Cornea, and LASIK Specialist) डॉ. सोनल बंगवाल ने अस्पताल के रेटिना विभाग में उपलब्ध अत्याधुनिक उपचारों के बारे में बताते हुए कहा कि “हमारे पास ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (OCT) टेस्ट, डायबेटिक रेटिनोपैथी, रेटिनल वेन ऑक्लूज़न और आयु संबंधी मैक्युलर डिजेनेरेशन (ARMD) के लिए इन्ट्राविट्रियल इंजेक्शन, डायबेटिक रेटिनोपैथी, रेटिनल डिटैचमेंट और वेन ऑक्लूज़न के लिए रेटिना लेजर उपचार, स्यूचरलेस विट्रेक्टोमी (23/25G पार्स प्लाना) तेज़ रिकवरी के लिए, रेटिनल डिटैचमेंट सर्जरी,प्रीमैच्योर शिशुओं में रेटिनोपैथी (ROP) के लिए लेजर और इन्ट्राविट्रियल इंजेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

डॉ. सोनल ने कहा कि हमारा लक्ष्य रेटिना रोगियों को शीघ्र निदान, प्रभावी उपचार और दृष्टि संरक्षण प्रदान करना है, ताकि सभी इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से साफ – साफ देख पाएं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.