सोमवार, सितम्बर 22, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : जिले में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतन्त्र दिवस

शेयर करें !
posted on : जनवरी 27, 2023 9:27 पूर्वाह्न
 
टिहरी : 74वां गणतंत्र दिवस जनपद टिहरी में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला कलेक्ट्रेट सहित जनपद के समस्त शासकीय/अर्द्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। जनपद मुख्यालय में प्रताप नगर इंटर काॅलेेज बौराड़ी में जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला नागरिक पुलिस, होमगार्ड्स, पीआरडी जवानों, एनसीसी कैडिट द्वारा पथ संचलन किया गया। इसके साथ ही एसडीआरएफ, मोटरसाईकिल चीता पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन, इंटरसेप्टर एवं विभिन्न विभागों द्वारा शानदार झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। झांकी प्रदर्शन, क्रास कन्ट्री रेस एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुन्दर प्रदर्शन करने वाले विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को धनराशि, प्रमाण पत्र, एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देश, राज्य एवं जनपद की खुशहाली की कामना की गई। तत्पश्चात् उनके द्वारा परेड एवं झांकियों का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली गई तथा सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को श्रद्धाजंलि देते हुए तथा संविधान निर्माताओं को याद करते हुए संवेधानिक उद्बोधन किया गया। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए गर्व की बात है कि हम भारत के नागरिक है। हमारा संविधान सभी धमों को एक साथ जोड़कर रखने का काम करता है। संविधान की रक्षा और अनुपालन करना देश के हर नागरिक का कत्र्तव्य है, दायित्व है। संघवाद ने हमारी विविधता और एकता को बनाये रखा है। भारत में विभिन्न जाति, धर्म के बावजूद आज का दिन सभी के लिए एक है। हमारी तीनों सैनाएं हमारा गौरव हैं। आज हमारा भारत ने शिक्षा, स्वास्थ, तकनीकी आदि अनेकों क्षेत्रों में अग्रणी उपलब्धि पाई तथा सम्पन्न लोकतंत्र के रूप में खड़ा है। कहा कि अभी पर्यावरण, प्रदूषण जैसे क्षेत्रों की चुनौतियां को एक साथ प्रयास करके दूर करना हमारा लक्ष्य है। देश का भविष्य हम सबके हाथ में है। भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा करना, संविधान के सिद्धातों का संरक्षण करना हमारा कत्र्तव्य है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया।  विधायक किशोर उपाध्याय ने समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बंसत पंचमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को याद किया गया। कहा कि देश की सेवा एवं रक्षा में जनपद के नागरिकों को अभूतपूर्व योगदान रहा है। कहा कि भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, यदि आज भी हिमालय और मां गंगा पर काम होगा तो निश्चित ही भारत सोने की चिड़िया होगा। उन्होंने ढोल वादन विद्या के संरक्षण को लेकर कहा कि जिन भी विद्यालयों में ढोल-दमाओ की आवश्यकता होगी, उनकी सूची उपलब्ध करा दें, उन्हें 15 दिन के अन्दर ढोल-दमाओ उपलब्ध हो जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा दिये गये शानदार संवेधानिक उद्बोधन को एक अच्छी पहल बताया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस समिति राकेश राणा द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील कोटनाला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह भूल्लर, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ डाॅ. संजय जैन, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, जिलाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी जे.पी. भट्ट, जिला महामंत्री भाजपा उदय रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी/कर्मचारी, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड्स के जवान, एनसीसी कैडिट, मीडिया बन्धु, छात्र-छात्राएं एवं जनसमूह मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अखाड़ा परिषद ने आपदा राहत में निभाई अग्रणी भूमिका, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया संत समाज के योगदान का अभिनंदन
  • आपदा प्रभावित क्षेत्र फुलेत, भैंसवाड़ गांव और छमरोली सहित कई स्थानों पर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया जायजा, आपदा पीड़ितों का जाना हाल, सरकार की ओर से हर संभव मदद का दिया भरोसा
  • नमो युवा रन सिर्फ खेल नहीं, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक – सीएम धामी
  • महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव, 27 सितंबर को होगा मतदान
  • भाजपा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार
  • लापता लोगों की खोज में रेस्क्यू कार्य तेजी
  • स्वास्थ्य शिविरों में 13 सौ से अधिक लोगों तक पहुंचा लाभ
  • चमोली : धुर्मा के आपदा प्रभावितों को पहुंचाई राहत सामग्री
  • मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में पूर्व मंत्री पंकज सहगल की माता तिलक कुमारी सहगल के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना, परिवार को बंधाया ढांढस
  • आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में सतपाल महाराज जी का योगदान अनुकरणीय – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.