शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड सेवा समिति अहमदाबाद के प्रतिनिधियों ने की भेंट

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 1, 2023 7:35 अपराह्न
अहमदाबाद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को अहमदाबाद में उत्तराखण्ड सेवा समिति अहमदाबाद के प्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डवासी देश व विदेश में अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर स्वयं के साथ प्रदेश को भी पहचान देने का कार्य कर रहे है। उन्होंने अहमदाबाद सहित गुजरात के अन्य शहरों में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से अपने राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों द्वारा उन्हें दिये गये ज्ञापन में उठाये गये विषयों के समाधान के संबंध में आवश्यक कार्यवाही एवं सहयोग का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से अपने बच्चों को अपनी बोली भाषा सिखाने पर भी ध्यान देने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति एवं परमपराओं से यदि हम जुडे रहेंगे तो हमारी भावी पीढी भी इससे जुडी रह सकेगी।
उत्तराखण्ड सेवा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उत्तराखण्ड से हमारे जो भी गणमान्य व्यक्ति यहां आते हैं और जो यहां पर प्रवासी उत्तराखण्डी हैं उन्हें भवन बनाने के लिए गुजरात सरकार से जमीन संपादन हेतु आपके सहयोग की अपेक्षा रखते हैं। यह भवन बन जाने से गुजरात के प्रवासी उत्तराखण्डीयों को अपने समाज-संस्कृति से जुड़े रहने के लिए एक अच्छा माध्यम मिल जायेगा और उत्तराखण्ड से जो भी लोग यहां प्रवास के लिए आते हैं उन्हें भी बड़ी सुविधा रहेगी। उनके द्वारा यह भी अनुरोध किया गया कि गुजरात से हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक उत्तराखण्ड राज्य में आते हैं। और हम उत्तराखण्डी अपने पैतृक गांव आते-जाते रहते हैं। अहमदाबाद से काठगोदाम एवं रामनगर के लिए कोई ट्रेन न होने के कारण पर्यटक एवं प्रवासी उत्तराखण्डीयों को काफी असुविधा होती है। इसके लिये मुंबई से लालकुवाँ की भांति अहमदाबाद से काठगोदाम के लिए एक ट्रेन शुरू कर दी जाय तो इससे उत्तराखंड को आने वाले पर्यटक और प्रवासीयों को बड़ी सुविधा होगी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सेवा समिति के प्रवीन पाण्डेय, एल.पी. गैरोला आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन
  • आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार 
  • बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम
  • न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस
  • जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – सीएम धामी
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा
  • बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रदेश में कांग्रेस की ही बनेगी अगली सरकार – गोदियाल
  • कड़ी सुरक्षा के बीच घरों में संपन्न हुआ रमजान का पहला जुम्मा
  • बम की धमकी के बाद ज्योतिर्मठ मे पुलिस अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.