शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रख्यात रंगकर्मी एसपी ममगाई ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को भेंट की उत्तराखंड के ऐतिहासिक नाटक पुस्तक

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2024 6:07 अपराह्न
देहरादून। प्रख्यात रंगकर्मी और मेघदूत नाट्य संस्था के संस्थापक एस. पी ममगाई ने अपनी सद्य प्रकाशित पुस्तक “उत्तराखंड के ऐतिहासिक नाटक” गुरुवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को उनके निवास पर भेंट की। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रख्यात रंगकर्मी एसपी ममगाई को उनकी कर्मठता के लिए बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि आज के दौर में रंगकर्म आसान नहीं है, इसके बावजूद उनका जज्बा नई पीढ़ी को प्रेरित करता है और यह खुशी की बात है कि उनके अनेक शिष्य आज फिल्म, थियेटर, मीडिया तथा निष्पादन कला के क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं। उन्होंने प्रख्यात रंगकर्मी एसपी ममगाई के दीर्घजीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका काम अपने आप में विशिष्ट है और  लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा।
प्रख्यात रंगकर्मी एसपी ममगाई ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि अन्य विभागों के साथ ही उन्होंने प्रदेश के भाषा विभाग को नए मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को इस कार्य के लिए बधाई दी। गौरतलब है कि श्री ममगाई की हाल में प्रकाशित “उत्तराखंड के ऐतिहासिक नाटक” पुस्तक में एक नाटक अमरदेव तथा तिलोगा की प्रेम कथा की पृष्ठभूमि पर लिखा गया है और दूसरा नाटक वीरबाला तीलू रौतेली के शौर्य पर आधारित है। दोनों नाटक आंचलिक पृष्ठभूमि के होने के कारण काफी महत्वपूर्ण हैं और नई पीढ़ी को अपने अतीत का बोध भी कराते हैं। अमरदेव और तिलोगा की गाथा में सात्विक प्रेम का अवगुंठन पाठकों को एक नए धरातल पर पहुंचाता है जबकि दूसरा नाटक तीलू के शौर्य और मातृभूमि के प्रति प्रेम को दर्शाता है। इस पुस्तक का प्रकाशन समय साक्ष्य ने किया है। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.