posted on : नवम्बर 14, 2023 10:13 पूर्वाह्न
उत्तरकाशी : ब्रह्मखाल बड़कोट के बीच सुरंग धसने के कारण टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू हेतु कमान्डेंट SDRF मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में रातभर राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा। मौके पर मौजूद अन्य बचाव इकाइयों व टनल की कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित करते हुए वैकल्पिक उपायों हेतु भी प्रयास किये गए। वही आज प्रातः हॉरिजॉन्टल हाइड्रोलिक मशीन की सहायता से श्रमिकों तक पहुंचने की कार्यवाही गतिमान है।




