शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

SIR को लेकर डीएम विशाल मिश्रा ने राजनीतिक दलों के साथ की समीक्षा बैठक, बूथ पर पहुंचकर नोटिस वितरण एवं सुनवाई प्रक्रिया का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2026 3:52 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के अद्यतन का कार्य जनपद रुद्रप्रयाग में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरंतर प्रगति पर है। वर्तमान में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने, नोटिस वितरण तथा सुनवाई की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जा रही है।
इसी क्रम में बुधवार को बहुद्देशीय क्रीड़ा भवन, अगस्त्यमुनि में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों तथा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति, प्राप्त दावे एवं आपत्तियों, नोटिस वितरण, सुनवाई प्रक्रिया तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए राजनीतिक दलों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाना तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए पात्र मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर आवेदन करने के लिए प्रेरित करें।
बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को फार्म-6, फार्म-7 सहित अन्य प्रपत्रों के उपयोग, दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया, नोटिसों की सुनवाई तथा आवश्यक पहचान एवं प्रमाण-पत्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं के लिए बूथ पर उपस्थित होकर सुनवाई में शामिल होना संभव नहीं होगा, उनके निवास स्थान पर संबंधित बीएलओ पहुंचकर सत्यापन एवं सुनवाई की कार्रवाई करेंगे। इस दौरान संबंधित पटवारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, ताकि आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेजों का तत्काल सत्यापन कर प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके।
बैठक के उपरांत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के मतदेय स्थल संख्या-136, प्राथमिक विद्यालय चमेली पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत नोटिस वितरण एवं सुनवाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों से नोटिसों, प्राप्त दावे-आपत्तियों तथा सुनवाई की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एईआरओ, बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन करते हुए प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। सभी पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हो तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुनवाई प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे, प्रत्येक प्रकरण का अभिलेखीकरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी से मनोज राणा, श्रीनंद जमलोकी, उत्तराखंड क्रांति दल से राजकिशोर बिष्ट, विक्रम फरस्वाण, प्रेम रावत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हरीश गुसाईं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, बीएलए एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फैसले, मोदी मैदान रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़
  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
  • मुख्यमंत्री धामी ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के परिजनों से की भेंट, किया सम्मानित
  • संकट की घड़ी में मौके पर पहुंचे सीएम धामी, टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
  • स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दून लाइब्रेरी में लगी ‘विभाजन की विभीषिका’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी
  • कोटद्वार : गब्बर सिंह कैंप में 3.31 करोड़ से बनेगा 36 मीटर डबल लेन सेतु
  • घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
  • राजकीय पॉलीटेक्निक गोपेश्वर में मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • कंडोलिया-टेका मार्ग पर क्रॉस कंट्री में दौड़े 123 खिलाड़ी, सीडीओ अशोक जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • ‘युवा संवाद’ में सीएम धामी ने कहा- पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के जरिए उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.