सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रीना की सफलता – ग्रामोत्थान परियोजना से आत्मनिर्भरता की ओर एक सफल कदम

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 3, 2025 3:07 अपराह्न
हरिद्वार : जनपद के लक्सर विकासखंड के अकौढ़ा कलां गांव की रहने वाली रीना अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की इच्छा रखती थीं। उनके पति सुभाष की सीमित आय से घर चलाना मुश्किल था, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी करना चुनौती बन गया था। इसी बीच, उन्हें रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट (रीप) / ग्रामोत्थान परियोजना के बारे में जानकारी मिली, जिसने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई। रीना एनआरएलएम के तहत गठित हरियाली स्वयं सहायता समूह, जो आदर्श सीएलएफ के अंतर्गत आता है, की सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने रीप परियोजना के सहयोग से ब्यूटी पार्लर व्यवसाय को बढ़ाने का निर्णय लिया।

योजना से मिली सहायता और बदलाव

इस योजना के तहत, रीना को ₹1,00,000 की सहायता प्राप्त हुई, जिसमें

  •  ₹20,000 का स्वयं का निवेश
  • ₹50,000 बैंक लोन
  • ₹30,000 ग्रामोत्थान / रीप परियोजना से अनुदान शामिल था।
इस राशि से उन्होंने अपने पार्लर का विस्तार किया, जरूरी उपकरण और सौंदर्य उत्पाद खरीदे। पहले उनका व्यवसाय छोटे स्तर पर था, लेकिन अब वे इसे व्यवस्थित रूप से चला रही हैं, जिससे ग्राहक संख्या में वृद्धि हुई और मासिक आय ₹5,000 – ₹10,000 तक पहुंच गई।

एक प्रेरणा बनीं रीना

ग्रामोत्थान / रीप परियोजना ने उन्हें व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय नियोजन और ग्राहक सेवा की जानकारी दी, जिससे वे अपने कार्य को सफलतापूर्वक चला रही हैं। अब रीना अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी यह सफलता साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता और आत्मविश्वास मिलने पर कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है। ग्रामोत्थान / रीप परियोजना ने उनके सपनों को साकार किया, और यह पहल भविष्य में कई अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनाने का माध्यम बनेगी।

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित
  • कैंसर सर्जरी में असमानताओं को दूर करने की यूरोपीय पहल में एसजीआरआर के कैंसर विशेषज्ञ की भागीदारी
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर
  • सीएम धामी ने माउंट एकांकागुआ के साथ नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले दलों को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 39.87 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • धामी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की राह, पीएमजीएसवाई के तीन चरणों में 21915 किमी सड़कें बनीं
  • मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार, नगर पंचायतों ने अभियान चलाकर एकत्रित किया 798 टन कचरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.