शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : जिला चिकित्सालय में खुला रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर, अब सस्ती दवाइयां होंगी आसानी से उपलब्ध

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 12:18 पूर्वाह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा की अध्यक्ष स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जिला चिकित्सालय पौड़ी में मरीजों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने स्टोर का उद्घाटन करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में शुरू हुई यह सुविधा मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक जेनेरिक दवाइयां आसानी से एवं कम कीमत पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में ही जेनेरिक मेडिकल स्टोर की सुविधा मिलने से उन्हें बाहर से महंगी दवाइयां खरीदने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी, जिससे उपचार का आर्थिक बोझ भी घटेगा। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है और रेडक्रॉस की यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि जेनेरिक दवाइयां गुणवत्ता के सभी निर्धारित मानकों पर खरी उतरती हैं तथा ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं। उन्होंने मरीजों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ. एल.डी. सेमवाल, एसीएमओ डॉ. विनय कुमार त्यागी, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन गणेश खुगशाल गणी, जिला सचिव केसर सिंह असवाल, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मदन मोहन नौडियाल, दलवीर सिंह बिष्ट, दीपक खनसूली, फार्मासिस्ट सौरभ पटवाल सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र – सीएम धामी
  • मुख्य सचिव के निर्देश, अगस्त तक लागू होगी उत्तराखंड की ट्रैकिंग पॉलिसी
  • भारतनेट उद्यमी बनने का मौका, बीएसएनएल ने स्थानीय युवाओं और उद्यमियों से मांगे आवेदन
  • धूमधाम से मनाया टीएचडीसी ने 39वां स्थापना दिवस
  • पौड़ी गढ़वाल : जिला चिकित्सालय में खुला रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर, अब सस्ती दवाइयां होंगी आसानी से उपलब्ध
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंचा ग्रामीणों तक
  • विकास बनाम पर्यावरण: ‘सात मोड़’ पर उत्तराखंड के सामने बड़ा सवाल
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन कार्यक्रम में दर्जनभर जनसमस्याओं की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं – सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
  • आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना कार्य प्रगति का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण; मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप परियोजना से जाम में आएगी कमी और शहर की यातायात व्यवस्था होगी अधिक सुगम एवं सुरक्षित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.