शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड : भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2026 2:58 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड में खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने चार जिलों में 26 सितंबर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून की ओर से 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान में 26 सितंबर के लिए नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए शनिवार को नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। अवकाश विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी लागू रहेगा।

 

भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर को कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। तेज बारिश के कारण नदी-नाले और गधेरे अचानक उफान पर आ सकते हैं। वहीं संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना रहेगा।

 

आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

चारों जिलों में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 26 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश रहेगा। संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

आवासीय स्कूलों को छूट

नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित ऐसे आवासीय शैक्षणिक संस्थानों को आदेश से छूट दी गई है, जहां विद्यार्थियों के रहने और पढ़ाई की व्यवस्था एक ही परिसर में है।

जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की है। बारिश के दौरान नदी-नालों, गधेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। आदेश के पालन में लापरवाही या विचलन मिलने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 

 

 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के 04 हजार अति संवेदनशील परिवारों की बदलेगी तस्वीर, USRLM और BRAC International में हुआ समझौता
  • 26 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चमोली में प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • सावधान! उत्तराखण्ड में हो रहे हैं फोने हैक
  • उत्तराखण्ड : भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल
  • 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का धरना
  • बदरीनाथ में डीजे विवाद पर यूकेडी का प्रदर्शन, पुतला फूंका
  • स्रोत से घर तक जांचा जाएगा पानी, दूषित मिला तो होगी कार्रवाई
  • बदरीनाथ की मर्यादा पर बवाल, उक्रांद ने भाजपा सरकार को घेरा
  • जनगणना में जल्दबाजी नहीं, हर जानकारी हो सटीक और पूरी – डीएम
  • पौड़ी पुलिस का बड़ा अभियान, 130 निजी वाहनों से हटाई गईं अनधिकृत नेम प्लेट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.