रविवार, जुलाई 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, राजकीय महाविद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से होंगे तैनात, जनपदवार मेरिट के उपरांत साक्षात्कार से होगा अंतिम चयन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 7, 2025 2:07 पूर्वाह्न

देहरादून : उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों को शीघ्र ही 117 अस्थाई योग प्रशिक्षक मिल जायेगे। उच्च शिक्षा विभाग व कौशल विकास एवं सेवायोजना विभाग के बीच रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आवेदित 640 आवेदन पत्रों पर ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की सहमति बन गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने मैरिट के आधार पर योग प्रशिक्षकों के साक्षात्कार हेतु आमंत्रण प्रक्रिया निर्धारित कर समय सारणी तय कर दी गई है। जिसके तहत आगामी 1-8 अगस्त के मध्य अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। तदोपरांत 11 अगस्त से चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 117 योग प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लम्बे समय से लटकी इस भर्ती को शुरू करने के लिये कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से पत्राचार किया गया। जिसमें रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आवेदित 640 आवेदन पत्रों पर ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। विभाग अब साक्षात्कार के माध्यम से योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति करेगा, इसके लिये सेवायोजन विभाग को आवेदित अभ्यर्थियों की मैरिट के आधार पर जनपदवार सूची उपलब्ध कराने को कहा है। उक्त पद हेतु शैक्षिक योग्यता व अनुभव हेतु कुल 100 अंक का निर्धारण किया है। जिसमें अभ्यर्थियों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अधिकतम 10-10 अंक, स्नातक में 20, पीजी डिप्लोमा/एम.ए. योगा में 30 तथा अनुभव हेतु प्रति वर्ष 3 अंक का प्रावधान कर अधिकतम 30 अंक निर्धारित किये गये हैं। जबकि साक्षात्कार हेतु 50 अंकों का निर्धारण किया गया है। विभाग द्वारा योग प्रशिक्षकों के साक्षात्कार हेतु समय सारणी भी जारी कर दी गई है। जिसके तहत आगामी 25 जुलाई तक अभ्यर्थियों की मैरिट सूची जारी कर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार सूचना प्रेषित की जायेगी। इसके उपरांत 1 से 8 अगस्त तक साक्षात्कार तथा 11 अगस्त तक महाविद्यालयों में चयनित योग प्रशिक्षकों को तैनाती दी जायेगी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कौशल विकास व सेवायोजन विभाग द्वारा मैरिट की वरियता पश्चात साक्षात्कार हेतु 3 गुणा अभ्यर्थियों की सूची विभाग को सौंपेगा। साक्षात्कार के उपरांत विभागीय रोस्टर के अनुसार वरियता सूची तैयार की जायेगी और चयनित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा भरे गये विकल्पों के आधार पर दो जनपदों में अवस्थित महाविद्यालयों में से किसी एक महाविद्यालय में नियुक्ति दी जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि कतिपय आरक्षित श्रेणियों में तीन गुना अभ्यर्थी नहीं मिल हैं ऐसे में जितने भी अभ्यर्थियों ने आरक्षित श्रेणी में आवेदन किया है उन्हें मैरिट के आधार पर साक्षात्कार सम्मिलित किया जायेगा।

लम्बे समय से अटकी योग प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। शीघ्र ही आउटसोर्स के माध्मय से 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती राजकीय महाविद्यालयों में की जायेगी। इनकी तैनाती से महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं योग के गुर सीखेंगे, जिससे उन्हें न केवल किताबी ज्ञान मिलेगा, बल्कि उत्तम स्वास्थ्य की भी सीख मिलेगी। – डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस से पूर्व वीर सैनिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • कोटद्वार : हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत देवभूमि पहल समिति ने फलदार एवं औषधीय पौधों का किया रोपण
  • पौड़ी गढ़वाल : 22 व 23 जुलाई के अतिवृष्टि अलर्ट को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
  • रेड अलर्ट : देहरादून और टिहरी में 20 जुलाई को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • कारगिल के वीरों को कोटद्वार में मिला सम्मान, सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • जनसेवा शिविर सुशासन का सशक्त माध्यम, अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: भूपेंद्र सिंह कंडारी
  • सैनिक सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की पुस्तक ‘कण्वाश्रम’ का विमोचन
  • भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत 20 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित
  • तपोवन जियोथर्मल परियोजना का अन्वेषण कार्य शुरू, उत्तराखण्ड ने स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  • वांगचुक मामले में हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत से किया इनकार, केंद्र को नोटिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.