बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में दो चरणों में होगी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 2917 पदों के लिये जनपदवार जारी होगा भर्ती विज्ञापन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश – माह जुलाई तक पूर्ण करें नियुक्ति प्रक्रिया

शेयर करें !
posted on : जून 7, 2024 6:05 अपराह्न
  • प्रथम चरण में 2917 पदों के लिये जनपदवार जारी होगा भर्ती विज्ञापन
  • अधिकारियों को दिये निर्देश, माह जुलाई तक पूर्ण करें नियुक्ति प्रक्रिया
देहरादून : सूबे में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जायेगी। प्रथम चरण में 2917 पदों पर जनपदवार विज्ञप्ति जारी की जायेगी जबकि द्वितीय चरण में 451 पदों पर प्रथमिक शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। विभागीय अधिकारियों को माह जुलाई तक  शिक्षकों की चयन प्रक्रिया सम्पन्न करने के  निर्देश दे दिये हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक एलटी की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र कराने व सभी विद्यालयों में समय पर पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने सहित बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उच्च न्यायालय में दाखिल रिच याचिका व अन्य विभागीय निर्णयों के दृष्टिगत बेसिक शिक्षकों के कुल रिक्त 3368 पदों पर भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत प्राथमिक शिक्षकों के 2917 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जनपदवार विज्ञप्ति जारी करने को कहा गया है।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उच्च न्यायालय में दाखिल रिच याचिकाओं के चलते प्राथमिक शिक्षकों के अवशेष 451 पदों पर न्यायालय के निर्णय के उपरांत दूसरे चरण में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की कमी को दूर करने के दृष्टिगत भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र सम्पन्न कर  चयनित शिक्षकों को माह जुलाई तक नियुक्ति प्रदान करने को विभागीय अधिकारियों को कहा गया  हैं ताकि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो और पठन-पाठन सुचारू रूप से चल सके।
बैठक में माध्यमिक शिक्षा की समीक्षा करते हुये शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को सहायक अध्यापक (एलटी) की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने पादर्शिता के साथ शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण समय पर करने, प्रदेशभर के विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों को उपलब्धता सुनिश्चित कर छात्र-छात्राओं को कक्षावार किताबे वितरित करने को भी कहा। डा. रावत ने विभागीय अधिकारियों को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करने तथा विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। बैठक में निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक बेसिक शिक्षा आर.के. उनियाल,  निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश
  • आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल से समाप्त हुआ आयुष चिकित्सकों का आंदोलन, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
  • SIR 2026 : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल – डीएम मयूर दीक्षित
  • टिहरी में SIR 2026 में बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य
  • हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
  • पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में जल उत्सव-2026 का शुभारंभ
  • नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.