शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में 166 मेडिकल फैकल्टी की भर्ती शीघ्र – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

मेडिकल कॉलेजों में नियुक्त होंगे प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर, विभागीय अधिकारियों को दिये शीघ्र अधियाचन भेजने के निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 5, 2023 7:04 अपराह्न
 
देहरादून : सूबे में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ही प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसरों के 166 रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रक्रिया शुरू कर अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों में संकाय सदस्यों की कमी को शीघ्र दूर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में जल्द ही 166 संकाय सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। जिसमें प्रोफेसर के 60 पद जबकि एसोसिएट प्रोफेसर के 106 पद शामिल हैं।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इन पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शुरू कर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को शीघ्र अधियाचन भेजने के ठोस निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि आयोग से चयनित होने के उपंरात मेडिकल संकाय सदस्यों को सूबे के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों श्रीनगर, देहरादून, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और रूद्रपुर में तैनाती दी जायेगी। इससे जहां एक ओर मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर होगी वहीं दूसरी ओर यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नेशनल मेडिकल कमिशन (एन.एम.सी.) के मानकों के अनुरूप पर्याप्त फैकल्टी उपलब्ध हो सकेगी जिससे कॉलेजों में पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल सकेगा। डा. रावत ने बताया कि इससे पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में सूबे के मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों के 171 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियमित नियुक्ति प्रदान की गई थी। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.