बुधवार, फ़रवरी 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जैनिथ-2024 में सुनिधि चौहान की गायकी पर झूमने को तैयार, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ जैनिथ का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2024 6:44 अपराह्न

26 अप्रैल को हेमा नेगी, शुगर बैंड और 27 को सुनिधि चौहान  की होगी धमाकेदार प्रस्तुति

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित फैस्ट में बालीवुड सिंगर सुनिधि चौहान, गढ़वाली लोक गायिका हेमा नेगी करासी एवं दिल्ली का शुगर राॅक बैण्ड प्रस्तुतियां देगा। जैनिथ-2024 को लेकर एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं के साथ फैकल्टी सदस्यों में भी भारी उत्साह है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने जैनिथ-2024 के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों एवं जैनिथ-2024 के आयोजक मण्डल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ यशबीर दीवान ने जैनिथ-2024 का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान, कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूडी, वार्षिक फैस्ट जैनिथ 2024 की समन्वयक डॉ मनीषा मैंदुली, कल्चरल कमेटी की अध्यक्षा प्रोफेसर डाॅ. मालविका कांडपाल ने वार्षिक फैस्ट जैनिथ 2024 का डिजिटल आगाज किया। 
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. यशबीर दीवान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट विश्वविद्यालय को गौरवांवित करने वाला पल है। यह आयोजन एक जीवंत और गतिशील कैंपस  कल्चर बनाने की दिशा में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। जैनिथ-24, हमारे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता की पराकाष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में विश्वविद्यालय में कई बड़ी हस्तियों का आगमन होना है। ये हस्तियां विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ अपनी प्रतिभाओं के माध्यम से जुड़ेंगी। उन्होंने छात्रों से इस मनोरंजन और मस्ती से भरे तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट को सफल बनाने के लिए अच्छे आचरण का परिचय देने और जैनिथ-24 की भावना को उत्साह और सकारात्मकता के साथ अपनाने का संदेश दिया।
कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने सभी प्रतिभागियों छात्र-छात्राओं  का उत्साहवर्धन किया। एसजीआरआरयू वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 की समन्वयक  डाॅ मनीषा मैंदुली ने बुधवार को जानकारी दी कि 26 अप्रैल को गढ़वाली लोक गायिका हेमा नेगी करासी उत्तराखण्ड की लोक संस्कृतियों की झलक पेश करेंगी। इसी दिन दिल्ली का शुगर राॅक बैण्ड एसजीआरआर विश्वविद्यालय में राॅक प्रस्तुति देगा। 27 अप्रैल को प्रसिद्ध बालीवुड सिंगर सुनिधि चौहान धमाकेदार प्रस्तुति देंगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
वार्षिक फैस्ट के पहले दिन छात्रों द्वारा रंगारंग गढ़वाली डांस, सांस्कृतिक और सामाजिक विषय पर आधारित नृत्य नाटिका पद्मावत का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में वोट आफ थैंक्स विश्वविद्यालय की कल्चर कमेटी की अध्यक्षा प्रोफेसर मालविका कांडपाल ने ज्ञापित किया। उन्होंने तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 के सभी आयोजकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर श्री महाराज जी को दी शुभकामनाएं
  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.