रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने डिम्मर गांव पहुंच कर भगवान लक्ष्मीनारायण जी के किये दर्शन

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य आशुतोष डिमरी ने रावल जी की अगवानी की, रावल सहित  धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, नायब रावल का भब्य स्वागत।

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2022 6:24 अपराह्न
डिम्मर/ कर्णप्रयाग : श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के समापन के पश्चात आज मंगलवार को श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी  श्री  लक्ष्मीनारायण भगवान के दर्शन को डिमरियों के मूल गांव डिम्मर पहुंचे। जहां श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य आशुतोष डिमरी ने रावल जी की अगवानी  की। उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद हो गये उसके पश्चात  20 नवंबर को श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी, रावल जी सहित आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी  योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंची।
श्री उद्धव जी, कुबेर जी  शीतकाल में योग बदरी पांडुकेश्वर में प्रवास करते है। जबकि आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचती है छ: माह श्री नृसिंह मंदिर में शीतकाल में पूजा-अर्चना होती है। 21 नवंबर  सोमवार को रावल जी सहित आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में प्रतिष्ठित हो गयी थी। इसके साथ ही श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का औपचारिक समापन भी हो गया। आज मंगलवार को  बदरीनाथ धाम के रावल जी के साथ धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ भी डिम्मर गांव पहुंचे। देवचौंरी में आयोजित स्वागत समारोह में   डिम्मर ग्राम पंचायत तथा महिला मंगल दल ने रावल जी सहित धर्माधिकारी, वेदपाठी  और आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। फूल मालाओं तथा शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर रावल जी एवं धर्माधिकारी ने आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित पवित्र जलकुंड के भी दर्शन किये।  श्री चंडीमाता मंदिर तथा आदिकालीन ऐतिहासिक खडग के भी दर्शन किये। स्वागत समारोह में  डिम्मर गांव के निवासी तथा मंदिर समिति के सदस्य/ दैनिक जनआगाज के संपादक  आशुतोष डिमरी ने  डिम्मर गांव के डिमरी पुजारियों के भगवान बदरीविशाल की अनिवरत सेवा तथा  योगदान की चर्चा की साथ ही डिम्मर गांव के धार्मिक -ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।  रावल जी ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कि कहा कि बदरीनाथ यात्रा का सफल समापन हुआ है भगवान की कृपा आशीर्वाद  सब पर बना रहे। धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने कहा कि डिमरी समुदाय का श्री बदरीनाथ यात्रा में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
समारोह‌ वेदपाठी रविन्द्र भट्ट ने भी संबोधित किया। प्रभुकांत डिमरी ने डिमर की ऐतिहासिक रामलीला के शताब्दी वर्ष विषयक जानकारी दी। इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य आशुतोष डिमरी, लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी मोहन प्रसाद डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप डिमरी,डा. सुनील डिमरी, शैलेन्द्र डिमरी (वजीर), प्रभुकांत डिमरी, टीका प्रसाद डिमरी, गोवर्धन प्रसाद डिमरी  तथा समस्त डिमर गांव  पुजारीगण सभी श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक सम्मान समारोह
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.