रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

IIT रुड़की की मेस के खाने में कूदते नजर आये चूहे

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 19, 2024 3:29 पूर्वाह्न

रुड़की: देश के टाप-10 IIT में शुमार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस में सब्जी की कढ़ाही व प्रेशर कुकर में रखे गए चावल में जिंदा चूहे मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही चार सौ से अधिक छात्र मेस में पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

इस दौरान उनकी मेस कर्मचारियों से काफी नोकझोंक भी हुई। सभी छात्रों ने मेस में दोपहर के खाने को हाथ तक नहीं लगाया। मेस की रसोई में खाने में जिंदा चूहों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं, इतने हंगामे के बावजूद संस्थान की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

रुड़की IIT में सभी भवन की अपनी-अपनी मेस हैं। यह पूर मामला गुरुवार का है। IIT के राधा-कृष्ण भवन की मेस में दोपहर का भोजन शुरू हो चुका था। कुछ छात्र खाना खा रहे थे, जबकि अधिकांश खाना खाने के लिए धीरे-धीरे पहुंच रहे थे। इसी बीच कुछ छात्र मेस की किचन की ओर चले गए।

वहां का नजारा देखकर वह दंग रह गए। जिस कढ़ाही में सब्जी बनी थी, उसके अंदर दो जिंदा चूहे मौजूद थे, जो कि कढ़ाही से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद छात्रों ने इसकी वीडियो बना ली और हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही, वहां खाना खा रहे छात्रों को खाना खाने से रोक दिया।

मेस के खाने में चूहे मिलने की खबर कैंपस में आग की तरह फैल गई। इससे सैकड़ों की संख्या में छात्र मेस पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच छात्रों ने देखा कि जिस कुकर में बनने के लिए चावल भिगोकर रखे गए हैं, उसके अंदर भी एक चूहा तैर रहा है।

पूरी किचन में खाद्य सामग्री के ऊपर नीचे चूहे ही चूहे दिखाई दे रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि मेस में प्रति माह हजारों रुपये देने के बावजूद उन्हें दूषित खाना खिलाया जा रहा है। इससे उनकी जान भी जा सकती है। खाने में चूहे मिलने के बाद किसी भी छात्र ने खाने को हाथ नहीं लगाया। वहीं हंगामा कर रहे छात्रों को मेस के कर्मचारी समझाते रहे, लेकिन उनसे उनकी काफी देर तक नोकझोंक होती रही। मेस के चार सौ से अधिक छात्रों को दोपहर के खाने को लेकर परेशानी हुई।

कई छात्रों ने बताया कि IIT जैसे देश के सबसे बड़े संस्थानों की मेस में साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संस्थान की सड़क एवं पार्क तो चमकाए जा रहे हैं, लेकिन मेस में चूहे घूम रहे हैं। जगह-जगह गंदगी जमा है। इस बारे में जिम्मेदारों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।मीडिया सेल प्रभारी, IIT रुड़की सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों की ओर से इस तरह की शिकायत मिली है। संबंधित विभाग से तत्काल दिखवाया जा रहा है। इसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।

,

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.