गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवाएं हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड

शेयर करें !
posted on : मई 16, 2026 3:59 अपराह्न
  • तहसील और जिला पूर्ति कार्यालयों में भी मिलेंगी राशन कार्ड सेवाएं
  • राशन कार्ड में संशोधन के लिए मुखिया का फोन नंबर से प्राप्त ओटीपी निभाएगा अहम भूमिका
देहरादून :  भारत सरकार की स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (यूआरसीएमएस) पोर्टल लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब नागरिक घर बैठे नया राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने-हटाने तथा अन्य संशोधन कार्य आसानी से कर सकेंगे।
सरकार द्वारा पुराने आरसीएमएस (रेशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल को आधुनिक तकनीक और सरल प्रक्रियाओं के साथ अपडेट कर यूआरसीएमएस पोर्टल तैयार किया गया है, जिससे आम नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
अब नए राशन कार्ड बनवाने अथवा पुराने राशन कार्ड में संशोधन कराने के लिए लोगों को दफ्तरों या राशन की दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक आधिकारिक पोर्टल  uk.smartpds.nic.in  पर सीधे  Citizen Login  के माध्यम से आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
यदि कोई व्यक्ति नया राशन कार्ड बनवा रहा है तो उसे आधार कार्ड आधारित ओटीपी सत्यापन के माध्यम से लॉगिन करना होगा। वहीं पुराने राशन कार्ड धारकों को किसी भी संशोधन के लिए राशन कार्ड के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करना अनिवार्य होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद राशन कार्ड में आवश्यक संशोधन किए जा सकेंगे। इसके लिए परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर सक्रिय होना आवश्यक है।
जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने बताया कि शासन द्वारा आरसीएमएस पोर्टल को यूआरसीएमएस पोर्टल में परिवर्तित करते हुए कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। अब राशन कार्ड धारक घर बैठे नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के साथ-साथ पुराने कार्ड में संशोधन भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नए राशन कार्ड के आवेदन के लिए नागरिक तहसील एवं जिला पूर्ति कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से राशन कार्ड संबंधी सेवाएं अधिक पारदर्शी और सरल होंगी।

पुराने राशन कार्ड धारकों से ई-केवाईसी कराने की अपील

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने सभी पुराने राशन कार्ड धारकों से समय रहते ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि 30 मई से पहले सभी राशन कार्ड धारक “मेरा ई-केवाईसी” ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।

नए राशन कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • सभी सदस्यों के आधार कार्ड की प्रतिलिपि
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • मुखिया के पैन कार्ड की प्रतिलिपि
  • बिजली बिल की प्रतिलिपि
  • मुखिया की बैंक पासबुक की प्रतिलिपि
  • गैस बुक की प्रतिलिपि

राशन कार्ड को एक दुकान से दूसरी दुकान ट्रांसफर कराने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • प्रार्थना पत्र
  • बैंक पासबुक की प्रतिलिपि
  • गैस बुक की प्रतिलिपि
  • बिजली बिल की प्रतिलिपि
  • राशन कार्ड की प्रतिलिपि

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.