गुरूवार, सितम्बर 4, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मदमहेश्वर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन : SDRF का त्वरित रेस्क्यू, 100 से अधिक यात्री निकाले गए सुरक्षित

शेयर करें !
posted on : अगस्त 17, 2025 6:01 अपराह्न

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंच केदारों में से एक मदमहेश्वर धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को आज बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। रुद्रप्रयाग जिले में गोंडार के पास हुए भूस्खलन के कारण मदमहेश्वर धाम जाने वाला पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते लगभग 200 यात्री मार्ग के आगे फंस गए। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर विशाल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, आज 17 अगस्त 2025 को गोंडार गांव के पास अचानक भूस्खलन होने से मदमहेश्वर यात्रा का महत्वपूर्ण पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण यात्रा पर निकले लगभग 200 श्रद्धालु फंस गए, जिससे उनके बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में SDRF की टीम त्वरित कार्रवाई हेतु घटनास्थल पर रवाना हुई। SDRF की अनुभवी टीम ने बिना किसी विलंब के मौके पर पहुंचकर जिला आपदा प्रतिवादन बल (DDRF) की टीम के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। संयुक्त टीमों द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत अब तक 100 से अधिक श्रद्धालुओं को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित रूप से पार कराया जा चुका है। SDRF जवान जान जोखिम में डालकर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। शेष फंसे यात्रियों को निकालने का कार्य निरंतर और युद्धस्तर पर जारी है। अब तक 100 से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित पार कराया जा चुका है तथा शेष यात्रियों को निकालने का कार्य निरंतर जारी है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में SDRF टीम मौके पर सतत रूप से तैनात है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-17-at-4.41.35-PM.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-17-at-4.41.34-PM.mp4

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेश विसर्जन जुलूस पर तेज रफ्तार का कहर, तीन की मौत और 22 घायल
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट : फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, 7 तक बारिश का येलो अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, यात्रा करने से बचें
  • यमुना का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा, हजारों परिवार प्रभावित
  • अपणि भाषा, अपणि शान एसजीआरआरयू में गढ़वाली संस्कृति को मिला नया आयाम
  • नेस्‍ले इंडिया ने आपदाग्रस्त उत्तरकाशी के लिए भेजी राहत सामग्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से राहत किट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने झंडीचौड़ और कलालघाटी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कहा – स्वास्थ्य केंद्र में ही उपलब्ध करवाएं दवाई, बाहर की दुकानों पर भेजना करें बंद
  • भारत का आर्थिक मंथन और विकास का अमृत
  • उच्च शिक्षा में आधा दर्जन महाविद्यालयों के प्राचार्यों को मिली पदोन्नति, विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद नई तैनाती का आदेश जारी
  • पीएम-श्री स्कूलों की स्थापना को बनेगी ब्लॉक स्तरीय समिति – डॉ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.