शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ईश वंदना के साथ गोपेश्वर में शुरू हुआ रामलीला मंचन का आगाज

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 15, 2023 6:33 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के मुख्य बस स्टेशन पर संयुक्त रामलीला मंच की ओर से मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रामलीला का मंचन का शुभारंभ किया गया। रामलीला का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

गोपेश्वर में आयोजित हो रही रामललीला के पहले दिन अंजली खरे और अमित खरे ने गणेश वंदना कर संस्कृतिक संध्या का आगाज किया गया। जिसके बाद गढवाली लोक गायिका साक्षी डोभाल ने गीतों की प्रस्तुति दी गई। लीला में प्रथम दिन रावण, कुंभकरण और विभीषण ने ब्रहम देव की तपस्या कर क्रमशः अमरता, छह माह की निंद्रा और प्रभु भक्ति का वरदान पाया। वरदान पाने के बाद देव ऋषि नारद के सुक्षाव पर रावण को शिव समेत कैलाश को लंका लाने का प्रयास करता है। जिससे रुष्ट होकर शिव रावण को नर और वानरों के हाथों मारे जाने का श्राप देते है। जिस पर रावण शिव तांडव स्तोत्र की रचना कर भगवान शिव के क्रोध को शांत कर क्षमा मांगता है। जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव रावण को चंद्रहास खडग प्रदान करते हैं, वहीं शक्ति के मद में चूर लंका नरेश रावण के आदेश पर असुर सैनिक मुनियों के यज्ञ विध्वंस करने के साथ कर के रुप में उनका रक्त लेते हैं। ऐसे में यज्ञ और अनुष्ठान ने होने से आहुति न मिलने से देवता शक्तिहीन होने लगते है। जिस पर देवताओं ने समस्या के निदान का भगवान नारायण से अनुग्रह किया। जिस पर भगवान नारायण त्रेतायुग में राम अवतार लेकर रावण के विनाश का आश्वासन दिया। इस मौके पर रामलीला मंच के संरक्षक चंद्र प्रकाश भट्ट, अध्यक्ष अनूप पुरोहित, कमल राणा, आयुष चौहान, जगमोहन सिंह, देवेंद्र गौड़, अनूप खंडूरी, लक्ष्मी प्रसाद, संजय कुमार, अमृता, रिया, खुशी, दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
  • क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
  • सिमली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने विधायकों को रोका, गिरफ्तार
  • बजट सत्र के चलते गोपेश्वर में छाई वीरानी
  • एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस टीम की त्वरित कार्यवाही से समय रहते बड़ा हादसा टला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.