posted on : अगस्त 14, 2022 4:13 अपराह्न
सतपुली । ज्वाल्पा संस्कृति विद्यालय प्रांगण से संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम के उपलक्ष में रैली का आयोजन किया गया, रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू की गई तथा पाटीसैण बाजार से होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई । रविवार को श्री ज्वाल्पा देवी आदर्श विद्यालय और महाविद्यालय के संयुक्त रूप से संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम के उपलक्ष्य में एक रैली का आयोजन किया गया । रैली प्रातः 9 बजे विद्यालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर संस्कृत वाणी का अनुसरण करते हुए तथा संस्कृत गीत का वाचन करते हुए स्थानीय बाजार पाटीसैण तक व पुनः ज्वाल्पा संस्कृत विद्यालय प्रांगण में रैली का समापन किया गया । रैली का नेतृत्व धर्म शिक्षक पवन नौडियाल व डॉ ममता मेहरा ने किया । रैली में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ ममता मेहरा, प्रधानाचार्य दिनेश लाल, उप प्रधानाचार्य रजनी नेगी, धर्म शिक्षक पवन नौडियाल, सहायक अध्यापक भास्करानंद ममगांई, तुलाराम ममगांई, प्रदीप थपलियाल, हिमांशु नेगी, राजेंद्र कुकशाल, कालिका प्रसाद सहित छात्र उपस्थित रहे ।


