गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तारामण्डल और माउण्टेन म्यूजियम की भूमि पूजन कर रखी आधारशीला

शेयर करें !
posted on : मार्च 15, 2024 2:14 अपराह्न
पौड़ी : राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार सतपाल महाराज द्वारा स्थानीय लोगों की उपस्थिति में रांसी स्टेडियम में तारामण्डल और माउण्टेन म्यूजियम का भूमि पूजन करते हुए आधारशीला रखी गयी। सर्वप्रथम रांसी स्टेडियम में शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह रावत की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनकों श्रद्धांजलि दी गयी। तत्पश्चात तारामण्डल व माउण्टेन म्यूजियम का भूमि पूजन कार्य संपन्न किया और संबंधित अधिकारियों से तारामण्डल और माउण्टेन म्यूजियम प्रोजेक्ट के प्रगति की जानकारी लेते हुए इसके निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने को कहा। इसके पश्चात कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए सभी के खुशहाली की कामना की गयी।
तारामण्डल और माउण्टेन म्यूजियम मूल रूप से पर्यटन विभाग की योजना है। लोक निर्माण विभाग इसकी कार्यदायी संस्था है तथा वन विभाग व स्थानीय वन पंचायत के समन्वय से इसको आकार में लाया जायेगा। यह परियोजना मूलरूप से 20.98 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होनी है तथा भविष्य में आवश्यकता के अनुरूप धनराशि में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है तथा शीघ्र ही निर्माण संबंधित अन्य औपचारिक्ताएं प्रारंभ की जायेगी।
इसके पश्चात रामलीला मैदान में मुख्य कार्यक्रम स्थल पर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने संबोधन में कहा कि इस परियोजना के आकार लेने के पश्चात संपूर्ण गढ़वाल क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। खगोल प्रेमियों के लिए यह आकर्षक स्थल बनकर उभरेगा। विद्यार्थियों के लिए भी जिज्ञासा का केंद्र बनेगा तथा इन सबसे इस क्षेत्र की आर्थिकी में बड़ा सकारात्मक बदलाव आयेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना को पूर्ण करने के लिए किसी भी प्रकार से धनराशि की कमी नहीं होने दी जायेगी।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि तारामण्डल और माउण्टेन म्यूजियम के साथ-साथ एक बड़ी लाइब्रेरी और मल्टी परपज हॉल भी निर्मित होगा। इसके लिए भूमि का हस्तांतरण भी हो चुका है। यह चारधाम यात्रियों को आकर्षित करने का बड़ा माध्यम बनेगा। स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने अपने संबोधन में कहा कि तारामण्डल और माउण्टेन म्यूजियम बनने से आज का यह दिन जनपद के लिए एक ऐतिहासिक दिन है तथा इस परियोजना से पर्यटक को पंख लगेंगे जिससे स्थानीय क्षेत्रवासियों की आर्थिकी मजबूत होगी। इस दौरान अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस दौरान विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी व रूद्रप्रयाग भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पूर्व विधायक मुकेश कोहली व शैलेन्द्र रावत, राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अण्थवाल, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित संबंधित लोग उपस्थित थे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.