posted on : जुलाई 11, 2023 5:18 अपराह्न
कोटद्वार । नगरनिगम के वार्ड नंबर 37, पश्चिमी झंडी चौड के प्रेम नगर कॉलोनी से वार्ड नंबर 36 जोड़ने वाली 25 साल पुरानी पुलिया भारी बरसात से क्षतिग्रस्त हो गई व नीचे गिर गई । वार्ड नंबर 37 के पार्षद सुखपाल शाह ने बताया कि मंगलवार सुबह से लगातार भारी बारिश से प्रेम नगर कॉलोनी में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है जो 25 वर्ष पुरानी थी तथा नाले से सटे हुए खेतों को भी काफी नुकसान हुआ है । कई लोगों के घरों पर दीवार में दरार आ गई हैं । पार्षद ने अवगत कराया कि इस पुलिया से प्रेम नगर बस्ती व उससे सटे स्कूली बच्चे लगभग 400 मीटर दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल में स्कूल के बच्चे पढ़ने जाते थे मगर पुलिया ढहने से अब बच्चों को साढ़े 3 किलोमीटर दूर फेर से जाना पड़ेगा । इसकी सूचना पार्षद ने स्थानीय प्रशासन एसडीएम प्रमोद कुमार को दे दी है जिसके बाद उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया तथा आश्वासन दिया कि शीघ्र इसमें कार्यवाही की जाएगी फिलहाल जो पुलिया का मलवा नाले में गिरा हुआ है उसे जेसीबी से हटवाया जाएगा ताकि उसमें पानी का रुकाव न हो ।




