देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा. मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इससे लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं. इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया गया है
प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान: प्रदेश में अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहने के आसार हैं. इसके अलावा टिहरी में आज अधिकतम तापमान 12°C और न्यूनतम तापमान 3°C रहने के आसार हैं. वहीं, मसूरी में आज अधिकतम तापमान 13°C और न्यूनतम तापमान 6°C रहने के आसार हैं. वहीं, नैनीताल में आज अधिकतम तापमान 16°C और न्यूनतम तापमान 7°C रहने के आसार हैं.




