शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : कल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, आने से पहले युवाओं के लिए खास संदेश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 1:45 पूर्वाह्न

देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मुद्दे पर युवाओं से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पेपर लीक का केंद्र बना दिया गया है, जिससे हजारों युवाओं के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।

राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षाओं में एक ऐसा तंत्र विकसित हो गया है, जहां पटवारी, लेखपाल और अन्य सरकारी पद योग्यता के बजाय कथित तौर पर पैसे और भ्रष्टाचार के जरिए हासिल किए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून तो बनाया, लेकिन इसके बावजूद भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लगातार लीक होते रहे और युवाओं का भरोसा टूटता गया।

उन्होंने कहा कि एक अभ्यर्थी वर्षों तक मेहनत करता है, परीक्षा की तैयारी करता है, आवेदन शुल्क जमा करता है और दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचता है, लेकिन यदि किसी अन्य व्यक्ति को पैसे के बल पर नौकरी मिल जाए तो यह केवल पेपर लीक नहीं, बल्कि मेहनती युवाओं के अधिकार, रोजगार और भविष्य की चोरी है।

राहुल गांधी ने उत्तराखंड के छात्रों, अभ्यर्थियों और युवाओं से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल कुछ परीक्षाओं का मामला नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य और न्याय की लड़ाई है।

उन्होंने सभी युवाओं से 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं के सपनों और भविष्य को नीलाम नहीं होने दिया जाएगा तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जहां भगवान विष्णु की पूजा में महिला और पुरुष पुजारी निभाते हैं समान भूमिका
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, डीएम गौरव कुमार ने किया पौधरोपण
  • गढ़वाल मंडलायुक्त ने की SIR की तैयारियों की समीक्षा, मतदान केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • कोटद्वार : हरेला पर्व पर गेप्स ने सिद्धबली आश्रम गुलर झाला में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
  • कोठली हत्याकांड में छह माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, माले ने उठाए सवाल
  • सावन आगमन के प्रतीक हरेला पर्व पर आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
  • हरेला पर जागेश्वर पहुंचे सीएम, पूजा-अर्चना के साथ किया पौधरोपण
  • ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘भुली’ कार्यक्रम शुरू, 150 महिला उद्यमों को मिलेगा तकनीकी व वित्तीय सहयोग
  • देहरादून : युवक की संदिग्ध मौत, लोगों ने किया थाने का घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग, पुलिस बोली- दो दिन में होगा खुलासा
  • कैबिनेट ने 2.19 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.