रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की त्वरित तैनाती; दो आईजी, तीन एसपी, एक कमांडेंट, 11 डिप्टी एसपी सहित 300 पुलिस कर्मी रवाना

शेयर करें !
posted on : अगस्त 6, 2025 2:15 पूर्वाह्न

उत्तरकाशी : जनपद के धराली क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की तत्काल तैनाती की गई है। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक SDRF अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप, प्रदीप कुमार राय, अमित श्रीवास्तव (प्रथम) एवं सुरजीत सिंह पंवार, श्वेता चौबे, 1 डिप्टी कमांडेंट तथा 11 डिप्टी एसपी को तत्काल उत्तरकाशी भेजा गया है, जो राहत एवं समन्वय कार्यों का नेतृत्व करेंगे।

साथ ही आपदा प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु “सेनानायक IRB द्वितीय श्वेता चौबे के नेतृत्व में 40वीं वाहिनी पीएसी के विशेष आपदा राहत दल (ई कंपनी) तथा आईआरबी द्वितीय, देहरादून की सी कंपनी के 140 जवानों को भी उत्तरकाशी रवाना किया गया है। इसके अतिरिक्त, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी एवं टिहरी जनपदों से कुल 160 पुलिसकर्मियों (निरीक्षक से आरक्षी स्तर तक) को आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है, जिससे स्थानीय प्रशासन को तेजी से सहयोग प्रदान किया जा सके। इन त्वरित, समन्वित और सुदृढ़ प्रयासों का उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्र में जनहानि को न्यूनतम करते हुए राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों को शीघ्रता एवं प्रभावशीलता के साथ संपन्न कराना है।

यह प्रयास है कि हर प्रभावित व्यक्ति तक शीघ्र सहायता पहुंचे। पुलिस बल को 24×7 अनवरत रूप से राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड : कारगिल दिवस पर “रन फॉर कारगिल हीरोज”
  • लखपति दीदी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक ताकत, पौड़ी में 33700 से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.