शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 5, 2025 7:42 अपराह्न

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों की परीक्षा में उत्तर पत्रिकाओं की जांच में गड़बड़ी का आरोप  देहरादून निवासी आयुष  बेलवाल ने लगाया गया है। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 में आयोग से मांगी गई उत्तर पुस्तिकाओं में यह पाया गया है कि एक सवाल के जवाब पर पहले अभ्यर्थी को 35 में से 23 अंक दिए गए, जबकि फिर उसे काटकर 15 कर दिया गया।

इसके अलावा भी कई गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा में महज 04 अंक से वंचित रहे अभ्यर्थी देहरादून निवासी आयुष ने लगाए हैं। आयुष ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा (मुख्य) 2023 में भाग लिया था।

वह अंतिम परिणाम से संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने आरटीआइ में निबंध (93) और हिंदी कंपोजिशन (92) विषय की स्वयं और अन्य अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं मांगी। जिसके अवलोकन में पता चला कि निबंध के पेपर में प्रश्न संख्या 02 में लिखे गए उत्तर में और बाहर वाले पेज (केजिंग) में 35 में से 23 अंक दिए गए थे। लेकिन, पुनः इस प्रश्न के उत्तर और केजिंग में उसे काटकर 15 कर दिया गया। इसी तरह हिंदी कंपोजिशन में प्रश्न संख्या 04 और 05 के हिंदी और अंग्रेजी रूपांतरण में भी त्रुटि पाई गई।

अभ्यर्थी आयुष के अनुसार कई उत्तर सही होने के बाद भी उन पर शून्य अंक दिए गए हैं। रूपांतरण के एक सवाल के जवाब में ‘हलफनामा’ लिखने पर शून्य अंक दिया गया है, जबकि अन्य अभ्यर्थी को एक अंक दिया गया है। आयुष ने कहा कि हिंदी और अंग्रेजी रूपांतरण के जो जवाब गलत माने गए हैं, उन्हें आक्सफोर्ड डिक्शनरी के मुताबिक सही माना गया है।

उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन में पाई गई मूल्यांकन की त्रुटियों के क्रम में अभ्यर्थी के पिता शिक्षक राजेंद्र प्रसाद बैलवाल ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन तो मिला है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। अभ्यर्थी आयुष के पिता राजेंद्र प्रसाद की मांग है कि किसी अन्य विशेषज्ञ से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराई जाये।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला विशेष जांच अभियान, वाहनों के हुए चालान
  • मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने की उत्तराखंड की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा
  • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ AISA का सातवां राज्य सम्मेलन संपन्न, प्रियंका खत्री अध्यक्ष और शिवांक नौटियाल सचिव निर्वाचित
  • कोटद्वार : 1 दिसंबर को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 40 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी का अवसर
  • शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. धन सिंह रावत को ‘उत्तराखंड पूर्ण साक्षरता गौरव सम्मान–2026’
  • पौड़ी गढ़वाल : लैंसडाउन में ज्वैलरी की दुकान में चोरी का खुलासा
  • शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, कपाट बंद होने के साथ चारधाम यात्रा-2026 का समापन
  • रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत, छह घायल
  • रुड़की में फर्जी मार्कशीट बनाने वाला प्रधानाचार्य गिरफ्तार
  • राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका हॉकी प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल बनी उप-विजेता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.