शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोक परम्परा एवं संस्कारो के लिए समर्पित पूर्वांचल उत्थान संस्था ने किया सरस्वती पूजा कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 18, 2021 3:17 अपराह्न

हरिद्वार । पूर्वांचल उत्थान संस्था के तत्वाधान में महामंडलेश्वर स्वामी संतोष आनंद देव महाराज के सानिध्य में अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित सरस्वती पूजा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि तीर्थ नगरी हरिद्वार में पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से मां भगवती सरस्वती की आराधना का कार्यक्रम आयोजित कर एक अनूठी मिसाल पेश की गई है इस कार्यक्रम में विद्यारंभ संस्कार के माध्यम से नौनिहालों को विधिवत शिक्षा की शुरुआत कराई गई। उन्होंने कहा सनातन संस्कृति में संस्कारों का बड़ा महत्व है और पूर्वांचल उत्थान संस्था अपनी लोक परंपरा और संस्कारों के लिए समर्पित संस्था है जो दिन रात समाज के उत्थान में सेवारत हैं।

मातृ सदन आश्रम के स्वामी शिवानंद ने कहा कि पूर्वांचल की चमक उत्तराखंड में भी प्रकाशित हो रही है। एक ओर धर्मनगरी में धर्म का ह्रास हो रहा है वहीं पूर्वांचल उत्थान संस्था अपने क्रियाकलापों से धार्मिक भावनाओं को उजागर कर रही है। हरे राम आश्रम के महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने कहा कि युवा पीढ़ी अपने पथ से भटक गई है ऐसे में उन्हें सनातन संस्कृति के बारे में जानकारी देना अहम हो गया है पाश्चात्य के रंग में लोग अपनी लोक परंपरा और संस्कृति को भूलते जा रहे हैं ।ऐसे में संस्था लोगों को अपने बारे में जानकारी देकर पुण्य का कार्य कर रही है। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद महाराज ने कहा कि बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना करने से बौद्धिक क्षमताओं का विकास होता है। वर्तमान समय में लोगों की बौद्धिक क्षमता कम हो गई है।

श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के श्री महंत दुर्गा दास महाराज ने कहा कि पुण्य नगरी हरिद्वार में वर्ष भर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं लेकिन उनमें लोगों की भागीदारी कम होती जा रही है। पूर्वांचल उत्थान संस्था के कार्यक्रम में लोगों को उपस्थित देखकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि आज भी पूर्वांचल के लोग अपनी संस्कृति में विश्वास करते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें अनेक कवियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया एवं अपनी कविताओं को सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित विनय मिश्र एवं भोगेन्द्र झा ने पूर्ण विधि-विधान से मां सरस्वती का पूजन कार्य संपन्न कराया। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने अपने परिवार के साथ मां भगवती की पूजा कर सपरिवार एवं समाज के साथ देश की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पूर्वांचल वासियों को सरस्वती पूजा का उपहार देते हुए हरिद्वार में छठ पूजा मनाने के लिए घाट निर्माण का भी आश्वासन दिया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने पूर्वांचल वासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने हर संभव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा पूर्वांचल उत्थान संस्था के छठ पर्व एवं सरस्वती पूजा कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ष प्रमुख रूप से शामिल होते है। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की ओर से सभी संत गणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक बीएन राय, कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष पांडे, संस्था के महासचिव सूर्य नारायण झा , राकेश शर्मा महासचिव सिडकुल, रंजीत टिबरीवाल, डॉक्टर दिनेश कुमार, विनोद शर्मा, कृष्ण कुमार यादव, अभिराम मिश्रा, राम अवतार सिंह गौरव यादव गुलाब यादव प्रमोद यादव, संतोष यादव, लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी श्रीनाथ प्रसाद ओझा, विनोद त्रिपाठी, विवेक तिवारी, कामेश्वर यादव, डा.नारायण पंडित, काली प्रसाद साह, विष्णु देव साह, विनोद शाह, राम सागर जायसवाल, राम सागर यादव , दयाशंकर वर्मा, संतोष कुमार विकास झा सहित अन्य सदस्यों ने महती भूमिका निभाई.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क पर खुद उतरे एसडीएम संदीप कुमार
  • भारत के बच्चों को भोजन के अलावा भी और चीजों की आवश्यकता है
  • लाता गांव में प्राथमिक विद्यालय संचालन की मांग
  • पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़ निकले बुजुर्ग का सहारा बनी पुलिस
  • कोटद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
  • मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
  • कोटद्वार में चला विशेष चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
  • सड़कों के निर्माण में लापरवाही पर भड़के सांसद अनिल बलूनी, दिशा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
  • कोटद्वार में विकास कार्यों को मिली गति, झंडीचौड़ उत्तरी में पेयजल योजना का शिलान्यास
  • मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने संभाला कार्यभार, विकास भवन का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.