सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : विवादों में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, उनके और पत्नी के खाते में मनरेगा मजदूरी का भुगतान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 21, 2025 2:37 अपराह्न

देहरादून/उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल और उनकी पत्नी निशा लाल के बैंक खातों में मनरेगा योजना के तहत मजदूरी का भुगतान होने का मामला सामने आया है। यह खुलासा मनरेगा के ऑनलाइन पोर्टल से प्राप्त जानकारी से हुआ है, जिसके बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

विधायक दुर्गेश्वर लाल का मनरेगा जॉब कार्ड वर्ष 2022 में भाजपा टिकट पर विधायक चुने जाने से पूर्व का बना हुआ था। पोर्टल के अनुसार, वर्ष 2021 से 2025 तक कुल 11 कार्यों के एवज में पति-पत्नी दोनों के खातों में 22,962 रुपये का भुगतान हुआ है। इसमें विधायक बनने के बाद भी भुगतान शामिल है।

विशेष रूप से, जून 2022 में विधायक की पत्नी निशा को रेक्चा में आम रास्ते की पीसीसी खड़ंजा निर्माण कार्य के लिए भुगतान दिखाया गया है। वहीं, अगस्त-सितंबर 2024 और नवंबर 2024 में बाजुडी तोक में पीसीसी तथा समलाडी तोक में वृक्षारोपण कार्य के लिए भुगतान दर्ज है। वर्तमान वर्ष में विधायक दुर्गेश्वर लाल को पिनेक्ची तोक में भूमि विकास कार्य के लिए रोजगार मिलना दिखाया गया है। विधायक रहते हुए तीन कार्यों के लिए 5,214 रुपये का भुगतान पोर्टल पर अंकित है।

ब्लॉक कार्यालय में मनरेगा सहायक यशवंत ने बताया कि संबंधित मस्टरोल (श्रमिकों की उपस्थिति और भुगतान का रिकॉर्ड) पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं और ब्लॉक में इसकी फाइल या मस्टरोल उपलब्ध नहीं है।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा, “बिचौलियों की दुकानें बंद हो गईं, इसलिए वे मुझे ट्रोल कर रहे हैं। मनरेगा का मस्टरोल तब तक नहीं निकलता जब तक काम करने वाले के हस्ताक्षर न हों। विधायक बनने से पूर्व मेरा जॉब कार्ड जरूर था।”

विकासखंड मोरी के खंड विकास अधिकारी शशि भूषण बिंजोला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि शनिवार को आराकोट में जन सेवा शिविर के बाद संबंधित कार्मिकों से जानकारी ली जाएगी। दोषी पाए जाने पर मनरेगा के तहत जारी धनराशि की पूरी रिकवरी की जाएगी। ब्लॉक अधिकारियों का कहना है कि भुगतान पूर्व में बने जॉब कार्ड के आधार पर हुआ था।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव हुआ शुरू
  • उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, विकसित होगा नेविगेशन ऐप
  • आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज
  • जोशीमठ में इसी माह शुरू होंगे 115 करोड़ के सीवरेज-पेयजल काम
  • युवा बताएंगे उत्तराखंड की राह, सरकार सुनेगी और उपयोगी विचारों को नीतियों से जोड़ेगी
  • शीला समुंद्र पहुंची मां नंदा की बड़ी जात
  • होम स्टे नीति से पहाड़ों में पर्यटन को नई रफ्तार, रिवर्स पलायन को मिल रहा बढ़ावा
  • वन भूमि हस्तांतरण व क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें- डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • बदरीनाथ में गूंजा देवभूमि का लोक रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.