गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश – नरेंद्र सिंह राणा

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2021 7:47 अपराह्न

कोटद्वार । आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर कोटद्वार पहुंचे कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बूथ स्तर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो गयी है। प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है।

गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया, उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने की बात करते हुए कहा कि विधानसभा कोटद्वार के चालीस वार्डो में बने बूथों पर कमेटियों का गठन किया जाना है, पार्टी के समस्त आनुषागिंक संगठनों का गठन करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित करना जरूरी है, अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से संगठन जोड़ने की जरूरत है। पार्टी संगठन में महिलाओं की भूमिका को और ज्यादा सक्रिय किये जाने की जरूरत है। नरेन्द्र राणा ने वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल की घोर निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारों को न तो रोजगार मिला है, और न ही विकास कार्य ही हो पाये है। जिससे प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश पनप रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने संबोधित करते हुए कहा कि विकास का वादा करने वाली भाजपा सरकार विकास कार्य करवाने में नाकारा साबित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का परिचय देते हुए भाजपा के झूठ एवं जुमलों को बेनकाब करने की अपील की है। कहा कि धर्म एवं साम्प्रदाय के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार का सत्ता से बेदखल होना निश्चित है। कहा कि आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होगी, तथा भाजपा के जनविरोधी निर्णयों को तत्काल रूप से समाप्त कर देगी। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष शंकुतला चौहान, ब्लाॅक अध्यक्ष सुनीता बिष्ट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, भारत सिंह रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, भारत सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, बलवीर सिंह रावत, केएस चैहान, मनवर सिंह रावत, प्रीति देवी, विमला रावत, पार्षद अनिल रावत, सूरज प्रसाद कांति, अमित नेगी, नईम अहमद सहित विभिन्न आनुषागिंक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.