गुरूवार, मई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : इगास पर्व पर 04 नवम्बर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 1, 2022 11:15 अपराह्न

देहरादून : प्रदेश में बूढ़ी दीवाली यानी इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस बार इगास बग्‍वाल चार नवंबर को है। इस संबंध में आज मंगलवार को शासन ने अधिसूचना जारी की। उत्तराखंड में बूढ़ी दिवाली यानी ईगास लोकपर्व को लेकर छुट्टी की अधिसूचना जारी हो गई है। बीते दिनों पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ने इगास पर छुट्टी को लेकर घोषणा की थी। प्रदेश में यह दूसरा मौका होगा जब लोकपर्व ईगास बग्‍वाल को लेकर अवकाश घोषित किया गया है।

बता दें कि, इस बार इगास बग्‍वाल 04 नवंबर को है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश को लेकर आज मंगलवार को शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। बीते 25 अक्‍टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकपर्व ईगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की थी।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी बोली भाषा में ट्वीट कर लिखा था कि “आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको। हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।”

इगास बग्वाल क्या है ?

उत्तराखंड में दिवाली के बाद 11वें दिन यानी एकादशी को लोकपर्व इगास बग्वाल मनाने का रिवाज है। मान्यता है कि, जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे, तो लोगों ने घी के दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। लेकिन, गढ़वाल क्षेत्र में भगवान राम के लौटने की सूचना दीपावली के ग्यारह दिन बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को मिली थी, इसलिए ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए एकादशी को दीपावली का उत्सव मनाया था।

ईगास बग्वाल क्यों मनाई जाती है?

एक अन्य मान्यता है कि, दिवाली के वक्त गढ़वाल के वीर माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में गढ़वाल की सेना ने दापाघाट और तिब्बत का युद्ध जीतकर विजय प्राप्त की थी और दिवाली के ठीक 11वें दिन गढ़वाल सेना अपने घर पहुंची थी। युद्ध जीतने और सैनिकों के घर पहुंचने की खुशी में उस समय दिवाली मनाई गई थी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मैजिक ऑटो में सफर कर रही महिला का ज्वेलरी पर्स चोरी, पुलिस जांच में जुटी
  • बीकेटीसी ने केदारनाथ के तीर्थ-पुरोहितों को बांटे 11 लाख, RTI खुलासे के बाद फंड दुरुपयोग के गंभीर आरोप, सीएम पुष्कर सिंह धामी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
  • देहरादून को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में पहली समीक्षा बैठक आयोजित, परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच बनेगी 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग
  • “गंगा मां” भजन से छाए कोटद्वार के अनूप अन्थवाल, देवभूमि की आस्था को दी नई आवाज, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.