रविवार, मई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सतपुली में जनसुनवाई एवं बहुउद्देशीय शिविर संपन्न, कैबिनेट मंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं

शेयर करें !
posted on : मई 31, 2026 2:52 अपराह्न

सतपुली : चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर, सतपुली में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा किया गया।

शनिवार को आयोजित जनसुनवाई एवं बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में नयार नदी पर 56 करोड़ 34 लाख 97 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित सतपुली झील का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली महत्वाकांक्षी योजना है।

उन्होंने कहा कि झील निर्माण से सतपुली उत्तराखंड के पर्यटन मानचित्र पर एक नए पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरेगा। इससे भू-जल स्तर में सुधार होगा तथा आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई एवं पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी। पर्यटन से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होने से क्षेत्र से पलायन पर अंकुश लगेगा। साथ ही, नयार नदी के जल का नियंत्रित उपयोग होने से बरसात के दौरान बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव में भी सहायता मिलेगी। सतपुली को साहसिक एवं झील पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। झील में बोटिंग, कयाकिंग एवं एंगलिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुमखाल से सतपुली तक राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण का कार्य लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 47 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से गुजरखण्ड पम्पिंग पेयजल योजना तथा सतपुली नगरीय पम्पिंग योजना स्वीकृत की गई है, जिससे 40 से अधिक गांवों तथा पूरे सतपुली नगर क्षेत्र को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि 22 करोड़ 39 लाख 83 हजार रुपये की लागत से चार मोटर मार्गों को स्वीकृति प्रदान की गई है तथा 12 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से 26 किलोमीटर लंबाई के आठ मोटर मार्गों का निर्माण एवं डामरीकरण किया गया है। सतपुली में पर्यटन आवास गृह, कार पार्किंग एवं रैन बसेरा निर्माण हेतु 8 करोड़ 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा सतपुली में निरीक्षण भवन एवं डॉर्मिटरी निर्माण के लिए 2 करोड़ 47 लाख 88 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, शहरी विकास विभाग के माध्यम से 1 करोड़ 61 लाख 44 हजार रुपये की लागत से नगर पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सुलभ शौचालय एवं कार पार्किंग का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। दुधारखाल एवं रीठाखाल के मध्य पूर्वी नयार नदी पर 9 करोड़ रुपये तथा सिसल्डी से सतपुली मार्ग पर 7 करोड़ रुपये की लागत से दो मोटर पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। विकासखंड द्वारीखाल एवं जयहरीखाल के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांवों के पंजीकृत महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दलों को स्वास्थ्य संवर्धन एवं स्वावलंबन योजनाओं के तहत 10 लाख 84 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई है।

जनसुनवाई के दौरान आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में चार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। वहीं शिकायत काउंटर पर 42 शिकायतें तथा 91 मांग-पत्र प्राप्त हुए। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, विद्युत, जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा गढ़वाली लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल रणवीर सजवाण, ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य पूनम नेगी एवं महेंद्र राणा, पूर्व मंत्री अमृता रावत, उपजिलाधिकारी रेखा आर्य, बीडीओ जयहरीखाल रवि सैनी, बीडीओ द्वारीखाल जयकृत सिंह बिष्ट, प्रभारी संस्कृति विभाग अनिल सिंह बिष्ट, सुयश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 07 जून तक पूर्ण करें – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • गहरी खाई में गिरे ट्रक चालक को SDRF ने किया रेस्क्यू, अंधेरे में चलाया सफल अभियान
  • पर्यटन आधारित स्वरोजगार को मिलेगा नया प्रोत्साहन, वाहन व होमस्टे के 22 आवेदनों पर हुई समीक्षा
  • शॉर्ट सर्किट से टीन शेड में लगी आग, तीन परिवारों का सामान जलकर राख
  • कोटद्वार : नशा तस्कर के कोर्ट में उपस्थित न होने पर जारी हुआ वारंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सोमनाथ मैदान में गूंजी देशभक्ति की हुंकार, 1170 अग्निवीरों ने ली राष्ट्र रक्षा की शपथ
  • भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
  • शॉर्ट सर्किट से टीन शेड में लगी आग, तीन परिवारों का सामान जलकर राख
  • सतपुली में जनसुनवाई एवं बहुउद्देशीय शिविर संपन्न, कैबिनेट मंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं
  • तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहली बार देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देहरादून में ली कोर ग्रुप बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.