शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

“गर्व, स्नेह और आशीर्वाद – जब पीएम मोदी ने सीएम धामी को दिया अपनत्व का एहसास”

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2025 1:31 पूर्वाह्न

उत्तरकाशी : तस्वीरें सिर्फ तस्वीरें नहीं होतीं, ये समय को थाम लेने वाली कहानियाँ होती हैं। कुछ ऐसा ही एहसास दिलाती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह तस्वीर। एक तरफ मुख्यमंत्री धामी श्रद्धा और विनम्रता से प्रधानमंत्री को प्रणाम कर रहे हैं, तो दूसरी ओर नरेंद्र मोदी का स्नेहिल स्पर्श उनके सिर पर आशीर्वाद की तरह उतर रहा है।

लेकिन सिर्फ यह दृश्य नहीं, पीएम मोदी की आँखों में तैरते भाव इस तस्वीर को खास बना रहे हैं। उनके चेहरे पर एक अभिभावक का गर्व छलक रहा है—जैसे कोई पिता अपने होनहार बेटे को निहार रहा हो। उनके मन में संतोष है, विश्वास है कि उनका यह शिष्य सही राह पर है, और भावनाओं का एक गहरा समंदर भी है, जो शब्दों से नहीं, बल्कि उनके चेहरे की झलकियों से बह रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से यह स्नेह कोई नया नहीं है। यह रिश्ता केवल सत्ता या योजनाओं का नहीं, बल्कि आत्मिक जुड़ाव का है। जब केदारनाथ आपदा आई थी, तब भी वे हिमालय की इस धरा से कटे नहीं, बल्कि इस भूमि को संवारने के लिए हर संभव प्रयास करते रहे। उन्होंने इसे सिर्फ एक तीर्थ नहीं, बल्कि विश्व पर्यटन के मानचित्र पर एक चमकता सितारा बनाने की ठानी। बद्रीनाथ और केदारनाथ के पुनर्निर्माण की बात हो, या फिर सीमांत गांवों को ‘आखिरी नहीं, पहला गांव’ बनाने की सोच—हर योजना के मूल में उनका उत्तराखंड प्रेम साफ झलकता है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह तेरहवां दौरा उत्तराखंड की उन वादियों में विकास की गूंज को और ऊँचा कर गया है। जब वह उत्तराखंड आते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे कोई बेटा अपनी मातृभूमि की गोद में लौट रहा हो। मुख्यमंत्री धामी को मिले उनके इस आशीर्वाद ने यह संदेश दिया कि उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत संकल्प की जरूरत है, और वह संकल्प उन्होंने धामी के कंधों पर रख दिया है।

यह तस्वीर सिर्फ एक राजनीतिक क्षण नहीं, बल्कि समर्पण, सम्मान और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की एक झलक है। एक ऐसा भविष्य, जहां पहाड़ों की हर घाटी में विकास की नदियाँ बहेंगी और हर गांव, हर बस्ती खुद को देश के स्वर्णिम कल का हिस्सा महसूस करेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.