रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विरोध प्रदर्शन : अंकिता मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिखाए काले झंडे

शेयर करें !
posted on : जनवरी 19, 2026 12:31 पूर्वाह्न

अपने ही गृह जनपद में प्रदेश अध्यक्ष हुए आंदोलनकारियों के कोपभाजन

गोपेश्वर (चमोली)। अंकिता हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी न किए जाने से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट को अपने ही गृह जनपद चमोली में कांग्रेस तथा उक्रांद कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। इस दौरान आंदोलनकारी नेताओं ने महेंद्र भट्ट का काफिला रोक कर काले झंडों से गुस्से का इजहार किया।  पुलिस ने इस मामले में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस मैदान में छोड़ा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में सांसद चैंपियनशिप ट्राफी का शुभारंभ करने जा रहे थे। इस दौरान भट्ट की राह ताक रहे कांग्रेस तथा उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पीजी कालेत गेट परिसर पर उनका काफिला रोक दिया। इस दौरान काले झंडे दिखाते हुए जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर अंकिता हत्याकांड मामले की जांच सिटिंग जज की निगरानी न किए जाने पर नाराजगी का जबरदस्त इजहार किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता महेंद्र भट्ट की कार के आगे लेट गए। पुलिस ने किसी तरह विरोध कर रहे नेताओं को पकड़ कर पुलिस वाहन में बैठा दिया। इसके बाद महेंद्र भट्ट का काफिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच पाया।

विरोध कर रहे नेताओं ने इसी दौरान ऊधमसिंह नगर के किसान आत्महत्या प्रकरण, अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर के आडियो के जरिए वीआईपी के नामों के खुलासे और गटू, भटू को लेकर भी जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि इस हत्याकांड को जाति अथवा धर्म से जोड़ने कोशिशों को भी नाकाम किया जाएगा। मनरेगा योजना का नाम बदलने समेत अन्य मसलों को लेकर भी आंदोलनकारियों ने अपनी भड़ास महेंद्र भट्ट पर निकाली। इस दौरान सरकार विरोधी नारेजाबी भी होती रही।

इस दौरान कांग्रेस के पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गरोड़िया, सभासद सूर्या पुरोहित, मनमोहन नेगी, उमेश सती व लीला रावत, विजया कंडारी, मंजू देवी, विक्रम नेगी, मनमोहन औली, मदन सेमवासी, मुकुल बिष्ट, रविन्द्र बर्त्वाल, किशन बर्त्वाल तथा उक्रांद के सुबोध बिष्ट, पंकज पुरोहित, अशोक बिष्ट, दीपक राणा, सोनू बिष्ट आदि विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.