रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जोशीमठ : बीडीसी की बैठक में नीती घाटी से मानसरोवर यात्रा शुरू कराने का प्रस्ताव हुआ पारित

शेयर करें !
posted on : मई 23, 2023 5:34 अपराह्न

जोशीमठ (चमोली)। जोशीमठ क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक मंगलवार को ब्लॉक सभागार हुई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर मंथन किया। सदन में नीती घाटी से मानसरोवर यात्रा शुरू कराने और ल्यारी थैणा के राजकीय इंटर कालेज जखोला में विज्ञान वर्ग खोलने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरत मंद लोगों तक पहुंचे इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने विकास कार्यो एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं को सही ढंग से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जो भी समस्याएं सदन में रखी है संबंधित विभागों के माध्यम से उनका निस्तारण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधानों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने गांव के विकास कार्यो के लिए लिखित प्रस्ताव भी दिए।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि क्षेत्र में जडी बूटी, फल एवं सब्जी उत्पादन की भरपूर संभावनाएं है। उन्होंने क्लस्टर बेस पर इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा से  कन्वर्जेंस करने पर इससे किसानों को अच्छा फायदा मिलेगा। इस दौरान कृषि, उद्यान, मत्स्य,  सहकारिता, पंचायती राज आदि  विभागों की ओर से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि मनरेगा के अन्तर्गत पिछले साल पूरे जनपद में  जोशीमठ ब्लॉक में सबसे अच्छा काम हुआ है।

बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने बैठक में अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रमुखता से रखते हुए त्वरित निस्तारण की मांग रखी। इस दौरान तल्ला हेलंग-मल्ला हेलंग सडक, हेलंग-उर्गम, डुंगरी बरोसी, द्वीगं तपोण, बडागांव में पंया चैक सडक, उर्गम-डुमक आदि मोटर मार्ग से जुडी विभिन्न समस्याएं रखी गई। साथ ही पात्र व्यक्तियों को पीएम आवास, ग्राम पंचायतों में कूडे का निस्तारण की समस्या, जल जीवन मिशन में पानी की आपूर्ति, डुगरी बरोसी में ग्राम पंचायत भवन की मांग, अन्य फसलों की भांति अखरोट का भी बीमा कराने की मांग सदन में रखी गयी।

दूरस्थ गांव डुमक, कलगोठ और किमांणा एएनएम सेंटर मेडिकल स्टाफ तैनात न होने की समस्या पर सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिकता पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। भ्यूंडार में बिजली बिलों की समस्या, उर्गम में विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होने और मेरग में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बदलने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ भी ली गई। बीडीसी बैठक में जिला पंचायत सदस्य सूरज शैलानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह, संदीप सिंह, लक्ष्मी देवी, प्रमेंद्र भंडारी, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप नेगी, ग्राम प्रधान महावीर सिंह पंवार, विनोद सिंह पंवार, आनंद सैलानी, दिगंबर सिंह बिष्ट, भरत सिंह बुटोला, मंजू देवी, पम्मी फरस्वा, पुष्कर सिंह राणा आदि सहित  मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र, जिला विकास अधिकारी डा.महेश कुमार, खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी, जिला पंचायत राज अधिकारी आरएस गुंजियाल आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.