posted on : नवम्बर 9, 2023 4:51 अपराह्न
कोटद्वार। महंत इंद्रेश चरण दास की जयंती के अवसर पर तथा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सनेह क्षेत्र के अंतर्गत श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में महंत इंद्रेश हॉस्पिटल द्वारा संचालित पैरामेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया गया । इस आयोजन के लिए पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल का विशेष योगदान रहा । इस अवसर पर पैरामेडिकल टीम की डॉ. शिवि शर्मा, डॉ. कुणाल बिजल्वाण, कल्याणी चौहान, सार्थक अग्रवाल आदि उपस्थित थे । इस कैंप में फिजियोथैरेपिस्ट ने बच्चों के अभिभावकों तथा अन्य क्षेत्रीय लोगों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण करवाया । विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपमा शर्मा ने पैरामेडिकल टीम का पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा दीप प्रज्वलित कर कैंप का शुभारंभ किया ।




