मंगलवार, अक्टूबर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में प्रोफेसर साहब का गजब गणित…15+12= 17, मार्किंग में की गड़बड़ी का खुलासा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 2, 2024 7:07 अपराह्न

हल्द्वानी : किसी भी परीक्षा में एक छोटी सी गलती, उस परीक्षा के रिजल्ट को पूरी तरह से बदलकर रख देने की क्षमता रखती है। यह छोटी सी गलती जहां फेल को पास कर सकती है। वहीं, पास हुए स्टूडेंट को फेल भी कर सकती है। एक-दो नंबर की ग़लती मेरिट में टॉप पर पहुंचा सकती और किसी को टॉपर या फर्स्ट आने से रोक सकती है। ऐसा ही कुछ कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र के साथ भी हुआ है।

नंबर जोड़ते वक्त बड़ी गड़बड़ी 

हल्द्वानी में बीकॉम थर्ड ईयर की आंसर शीट जांचने वाले प्राध्यापक ने नंबरों को जोड़ते वक्त ऐसी गड़बड़ी कर दी, जिससे छात्र के नंबरों का भी हिसाब पूरी तरह से गड़बड़ा गया। प्राध्यापक ने आंसर शीट में 15 और 12 का जोड़ 17 दिखाया गया है, जबकि परीक्षाफल में 20 नंबर दिए गए हैं। कॉमर्स के छात्र ने नंबर कम आने पर कुमाऊं विवि में RTI लगाई तो उत्तरपुस्तिका मिलने पर इस गड़बड़झाले का खुलासा हुआ।

आंसर शीट मिलने पर यहां भी गड़बड़झाला

कुमाऊं विवि की ओर से कराए गए मूल्यांकन में बड़ी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार Bsc थर्ड ईयर के छात्रा की आंसर शीट में गड़बड़ी पाई गई थी। उसके बाद अब बी.कॉम तृतीय वर्ष के छात्र की आंसर शीट मिलने पर यहां भी गड़बड़झाला सामने आया है। छात्र ने नाम और अनुक्रमांक गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि मार्केटिंग मैनेजमेंट का पहला पेपर अच्छा गया था लेकिन मार्कशीट में 50 में से सिर्फ 20 नंबर ही आए।

RTI लगाकर आंसर शीट की कॉपी मांगी

संदेह होने पर उसने RTI लगाकर आंसर शीट की कॉपी मांगी। छात्र ने बताया कि उत्तरपुस्तिका में उसे सेक्शन ‘ए’ (संक्षिप्त उत्तरीय प्रश्न) में 15 और सेक्शन ‘बी’ (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) में 12 अंक प्राप्त मिले हैं। दोनों का योग मूल्यांकनकर्ता ने 27 के बजाए 17 लिखा है। जबकि मार्कशीट में 20 नंबर दर्ज हैं।

उसकी फर्स्ट डिवीजन आने से रह गई

छात्र ने बताया कि मूल्यांकन में गड़बड़ी के कारण उसकी फर्स्ट डिवीजन आने से रह गई। छात्र ने सभी आंसर शीट RTI के तहत लेने की बात कही। छात्र ने विवि प्रबंधन से परीक्षाफल को ठीक कराने की मांग की है। वहीं, यूनिवर्सिटी ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल
  • आपदा में टूटी लाइन, बंदरों का आतंक… जनता दरबार में खुलीं जिले की समस्याएं
  • उत्तराखण्ड : देवभूमि के लोक कलाकारों की स्मृति को नमन
  • हरदा सक्रियता से उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान, प्रदेश प्रभारी ने लिखी चिट्ठी, यात्रा रोकने का कहा
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन की पूर्व छात्रा अंजलि असवाल बनीं मिस उत्तराखण्ड 2026
  • पांच साल की उम्र से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में जुटा गोलू, सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के लिए बना प्रेरणा
  • एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
  • उत्तराखण्ड : जानें किस सांसद ने अपने क्षेत्र में किया कितना खर्च
  • हरदा की ‘धन्यवाद यात्रा’ कांग्रेस की राह आसान या बनेगी राजनीतिक आपदा?
  • हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.