गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के 10 वें दिन सिखाए गए प्रोडक्ट क्वालिटी, डिजाइनिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के गुर

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2024 12:09 पूर्वाह्न

कोटद्वार : डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में आज 11 मार्च 2024 को उद्यमिता विकास कार्यक्रम के 10 वें दिन प्रथम सत्र में देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ संतोष कुमार गुप्ता द्वारा छात्र- छात्राओं को उत्पादकों द्वारा तैयार की गई वस्तुओं तथा सेवाओं की ब्रांडिंग करने के गुर सिखाए गए। डॉक्टर गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को ब्रांडिंग के महत्व , प्रकार तथा ब्रांडिंग के तरीकों को विस्तार से समझाया। उन्होंने एक अच्छे ब्रांड की विशेषताओं को समझाते हुए भारत के पॉपुलर ब्रांडों से अवगत कराया । कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय की जंतु विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुनीता नेगी ने पैकेजिंग के महत्व को समझाते हुए बताया कि प्रोडक्ट की पैकेजिंग कैसी होनी चाहिए। उन्होंने पैकेजिंग और पैकिंग के अंतर से भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम के तृतीय एवं चतुर्थ सत्र में वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर प्रियंका अग्रवाल ने प्रोडक्ट क्वालिटी एवं डिजाइनिंग विषय पर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने इनके महत्व को बताते हुए कहा कि किसी भी प्रोडक्ट को बाजार में पहुंचने के लिए उस प्रोडक्ट की गुणवत्ता व उसकी डिजाइनिंग का बहुत ज्यादा असर ग्राहकों पर होता है। सभी रिसोर्स पर्सनस द्वारा पीपीटी के माध्यम से अपने टॉपिकस का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा छात्र-छात्राओं ने उत्सुकता से अपने सवाल जवाब किये। इस अवसर पर निहारिका, रागिनी ठाकुर, बबीता, ध्रुव कुकरेती, नंदनी गुप्ता , माही बंसल , अक्षिता , शीतल, आशीष कुमार, प्रज्वल बिष्ट , पायल , आशिया, भूमि ज़ख्मोला , दीपक कोटनाला , बादल सिंह चौधरी, क्षितिज नेगी आदि छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

 

 

 

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ दीपक नौटियाल ने पहाड़ में बसाया फलों का साम्राज्य, 120 महिलाओं को मिला रोजगार
  • रीप परियोजना के सहयोग से पोखरी की विजया देवी बनीं आत्मनिर्भर, एकीकृत खेती से हर माह ₹25 हजार की कमाई
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाए व्यापक कार्ययोजना – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में फायर ऑडिट
  • सिर से उठा माता-पिता का साया, ट्रस्ट बना पढ़ाई का सहारा
  • आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी
  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.