शनिवार, मई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आयुष्मान योजना से जुड़ी समस्याओं का समय पर हो निस्तारण – डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 5, 2025 12:15 पूर्वाह्न

 

देहरादून : राज्य में आयुष्मान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिये विभागीय अधिकारियों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा एसजीएचएस में गैप फंडिंग को शासन स्तर पर वित्त विभाग के साथ बैठक कर समस्या को दूर करने को कहा गया है।

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गत दिवस राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के सभागार में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना, राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना, वय वंदना योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में डॉ रावत ने कहा आयुष्मान योजना आम जन से जुड़ी बेहद अहम योजना है और इसमें आने वाली दिक्कतों को प्राथमिकता के साथ दूर किया जाना चाहिए। यदि किसी सेवा प्रदाता या किसी अन्य स्तर पर लापरवाही की शिकायत मिलती है तो उसे यथा समय दूर किया जाना भी प्राथमिकता में हो। साथ ही मितव्ययता पर भी ध्यान देना होगा।

बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया कि प्राधिकरण के नए पोर्टल व मास्टर पैकेज की प्रक्रिया गतिमान है। इंश्योरेंस और ट्रस्ट मोड का तुलनात्मक अध्ययन कर प्रस्ताव बनाया गया है। राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना में कर्मचारी पेंशनर्स के अंशदान की अपेक्षा अधिक खर्च होने से योजना का निर्बाध संचालन में दिक्कतें आ रही है। कुछ अस्पतालों ने सेवाएं देने से असमर्थता जता दी है। एसजीएचएस में गैप फंडिंग को लेकर भी शासन को लिखा गया है।

इस पर मंत्री ने कहा कि इस समस्या के समाधान को शासन स्तर पर वित्त के साथ बैठक की जाएगी। आयुष्मान योजना को इंश्योरेंस मोड पर देने की चर्चा पर उन्होंने कहा कि अधिकांश राज्यों में ट्रस्ट मोड पर ही आयुष्मान संचालित हो रही है। जो प्रदेश इंश्योरेंस मोड में चला रहे हैं वह भी ट्रस्ट में आने की बात कर रहे हैं। यहां कर्मचारी व पेंशनर संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपनी मांगों को रखा। जिस पर मंत्री ने हर संभव सहयोग का भरोया दिया।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आईएएस, निदेशक वित्त अभिषेक आनंद, निदेशक प्रशासन डॉ.विनोद टोलिया, अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी, अपर निदेशक आईटी अमित शर्मा समेत कर्मचारी/पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती
  • जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की सक्रियता से अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल
  • भीड़ में गंगा घाटों पर टप्पेबाजी करने वाले एक और गैंग को पौड़ी पुलिस ने किया बेनकाब
  • शिक्षकों की हुंकार, 8 जून को सचिवालय घेराव का ऐलान
  • उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने डीजल, पेट्रोल, एलपीजी समेत जरूरी वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
  • SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
  • अंकिता केस में फिर उभरा जनाक्रोश, देहरादून की सड़कों पर उतरी महिलाएं
  • राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.