बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से किया जाए निराकरण – भगवत प्रसाद मकवाना

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 22, 2025 5:50 अपराह्न
  • सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में न हो – भगवत प्रसाद मकवाना
  • आउटसोर्स से सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान तत्काल कराया जाए
  • सफाई कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को तत्काल नियुक्त किया जाए
  • सफाई कर्मचारियों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचलित योजनाओं के लाभ हर हाल में उपलब्ध कराया जाए
हरिद्वार : जनपद भ्रमण पर पहुंचे   उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना ने सीसीआर सभागार में सफाई कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सफाई कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की समीक्षा करते हुए उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड भगवत प्रसाद मकवान ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सफाई आत्मचरित को जो भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है,वह उन्हें समय से उपलब्ध कराई जाए तथा सफाई कर्मचारियों का मानदेय/वेतन समय से उपलब्ध कराया जाए एवं कंपनियों के माध्यम से रखे जाने वाले सफाई कर्मचारियों को टेंडर प्रकिया में पारदर्शिता के साथ किया जाए।
बैठक के समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि कई विभाग पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित नहीं हुए,जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अगली बैठक में पूर्ण जानकारी के साथ स्वयं बैठक में उपस्थित हो। जल संस्थान की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि श्रमिकों को सीवरेज कार्य हेतु उपलब्ध कराया जाने वाले उपकरण,बीमा आदि जानकारी चाही गई, जिसपर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई,जिसपर उन्होंने 29 दिसंबर को सभी विवरण सहित आयोग में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि किसी भी सफाई कर्मचारी का किसी भी दशा में उत्पीड़न न हो। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया है कि आउटसोर्स से सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन का भुगतान इसी माह के अंत तक करने के निर्देश दिए तथा मृतक आश्रितों को 15 दिन के भीतर नियुक्त कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड नहीं बनाए गए है उनके लिए शिविर आयोजित किए जाए तथा समय समय पर सभी सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परिक्षण करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने रेलवे को भी निर्देश दिए है कि उनके अधीन कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों एवं उन्हें दिया जाना वाले वेतन के संबंध में पूर्ण जानकारी से तीन दिन के भीतर आयोग को जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने  उपाध्यक्ष सफाई आयोग को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए है कि उनका अनुपालन संबंधित विभाग से तत्परता से कार्य जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस उत्तराखंड सुरेंद्र तेश्वर,  प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक, राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा राष्ट्रीय सचिव राजेश राजोरिया, आत्माराम बेनीवाल,प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ रजि उत्तराखंड चौधरी सुनील राजौर ,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण तेश्वर, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, एसएनए नगर निगम दीपक गोस्वामी सहित सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी,सफाई यूनियन के अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके पश्चात उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार भगवत प्रसाद मकवाना पतंजलि योगपीठ पहुंचकर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से भेट की तथा सफाई कर्मचारियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

 

1 of 14
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.