सोमवार, मई 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एमकेवीएन के पूर्व छात्र प्रियांशु भट्ट हुए नेशनल यूथ इन्सप्रेशन अवार्ड-2025 से सम्मानित

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2025 4:54 अपराह्न
कोटद्वार। एमकेवीएन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कण्वघाटी के पूर्व छात्र प्रियांशु भट्ट को हाल ही में द भारत न्यूज चैनल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें समाजसेवा तथा जनमानस को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षामंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी के कर कमलों द्वारा ‘नेशनल यूथ इन्सप्रेशन अवार्ड-2025’ से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर अपने विद्यालय एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी आने पर प्रियांशु भट्ट का जोरदार स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चन्द्र कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिन्धु कोठारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवार्ड को प्राप्त करने पर विद्यालय के कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने भी प्रियांशु भट्ट को बधाई दी व उन्हें आगे भी समाज सेवा करने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए उनको प्रेरित किया। प्रियांशु भट्ट को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने में विद्यालय परिवार का भी बड़ा योगदान रहा है। वह विद्यालय में शिक्षा के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवी के रूप में कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते रहे हैं, साथ ही सामाजिक संस्था ‘डू समथिंग सोसायटी’ के सक्रिय सदस्य के रूप में भी निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं।
कण्वनगरी-कोटद्वार में किशनपुरी क्षेत्र के निवासी किरण कुमार व सुषमा देवी के होनहार समाज सेवी पुत्र प्रियांशु भट्ट की राजनीति में बहुत ही गहरी रूचि बचपन से ही देखी जाती रही है। जहां वह समाज सेवा के साथ-साथ राजनीति मे भी अपना योगदान देते आ रहे हैं। इससे पहले 2023 में उनका सलेक्शन राजस्थान विधानसभा एवं हिमाचल विधान सभा में अपने विभिन्न सुझाव एवं कार्यों से समाज मे किस प्रकार उन्नति एवं देश की प्रगति के सुझाव हेतु उनका चुनाव एक दिन के विधायक की भूमिका के तौर पर हुआ था। वह अभी दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली, प्रधानाचार्या आरती कण्डवाल, नितिश कुमार, अशोक जखमोला, पुष्कर कुमार, अतुल बडोला, सीमा पटवाल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिला नया नेतृत्व : IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ बताई प्राथमिकताएं
  • आरटीआई से बड़ा खुलासा- “केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.? अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
  • मानकों के विपरित संचालित 103 होमस्टे पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, नियम उल्लंघन पर पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
  • कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • तीर्थयात्रियों की सुविधा को बदरीनाथ में हाईटेक एंबुलेंस
  • पुरानी पेंशन बहाली को कर्णप्रयाग में गरजे कर्मचारी शिक्षक
  • मॉडल ट्विषा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, AIIMS दिल्ली की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट कल होगी सुनवाई 
  • रूद्रनाथ मंदिर में उमड़ा तीर्थयात्रियों का हुजुम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.