शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सुई-धागे से प्रियंका सिल रही हैं सफलता के सुनहरे सपने, सिलाई सेंटर से बनीं आत्मनिर्भर

शेयर करें !
posted on : जून 9, 2026 5:11 अपराह्न
चमोली : पहाड़ की महिलाओं में आत्मविश्वास, मेहनत और संघर्ष की शक्ति हमेशा से रही है। यदि उन्हें सही अवसर और सहयोग मिल जाए तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन सकती हैं। विकासखंड कर्णप्रयाग के ग्राम कांडा गौचर निवासी प्रियंका देवी ने अपने आत्मविश्वास से एक नई कहानी लिखी है।
स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) एवं उड़ान सीएलएफ से जुड़ी प्रियंका देवी ने अपने जीवन में आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए कभी हार नहीं मानी। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने कुछ ऐसा करने का सपना देखा, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और परिवार की आय में भी योगदान दे सकें। उनका यह सपना ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से साकार हुआ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेतृत्व में राज्य में महिला सशक्तिकरण को समर्पित नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है कि आज प्रदेश की हजारों ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
ग्राम कांडा गौचर निवासी प्रियंका देवी ने परियोजना के सहयोग से अपने गांव में एक सिलाई सेंटर की स्थापना की। इस उद्यम की कुल लागत ₹3 लाख रही, जिसमें ₹75 हजार परियोजना सहयोग, ₹1.50 लाख बैंक ऋण तथा ₹75 हजार उद्यमी अंशदान के रूप में निवेश किया गया। आर्थिक सहयोग मिलने के बाद उन्होंने आधुनिक सिलाई मशीनें खरीदीं और अपने व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से शुरू किया।
शुरुआती दौर में चुनौतियां जरूर थीं, लेकिन उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने जल्द ही सकारात्मक परिणाम देने शुरू कर दिए। आज उनके सिलाई सेंटर में आसपास के गांवों की महिलाएं और लोग सिलाई कार्य के लिए पहुंचते हैं। स्कूल यूनिफॉर्म, महिलाओं के परिधान तथा अन्य सिलाई कार्यों की मांग बढ़ने से उनका व्यवसाय लगातार आगे बढ़ रहा है।
वर्तमान में प्रियंका देवी इस उद्यम के माध्यम से प्रतिमाह लगभग ₹10 हजार से ₹15 हजार तक की आय अर्जित कर रही हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है तथा बच्चों की शिक्षा एवं घरेलू जरूरतों को पूरा करने में भी सहायता मिल रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनकी सफलता से क्षेत्र की अन्य महिलाओं में भी स्वरोजगार और उद्यमिता के प्रति उत्साह बढ़ा है।
प्रियंका देवी का कहना है कि यदि उन्हें ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना का सहयोग न मिलता तो उनके लिए स्वयं का व्यवसाय स्थापित करना आसान नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं ग्रामोत्थान परियोजना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NEET UG 2026 : आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने संयुक्त टॉपर, 11.21 लाख छात्र सफल
  • दर्दनाक रेल हादसा : पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, दो छात्रों समेत तीन की मौत
  • रुद्रप्रयाग : फाटा-बड़ासू मार्ग पर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत
  • तरसाली-फाटा मार्ग पर हादसा, दो की मौत
  • श्रावण संक्रांति पर खुले फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट, महिला पुजारी ने किया भगवान का पुष्प श्रृंगार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हरेला पर्व पर पौधारोपण कर दिया प्रकृृति संरक्षण का संदेश, पर्यावरण संरक्षण को जन भागीदारी से जोड़ने का किया आहवाहन
  • मेडिकल एजुकेशन के बाद इंजीनियरिंग में भी एसजीआरआरयू की बड़ी छलांग, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
  • श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय, अखिल विश्व गायत्री परिवार के आध्यात्मिक गुरु डॉ. चिन्मय पंड्या ने श्री महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  • देहरादून में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
  • स्कूल में घुसे बदमाश, बच्चों को बनाया बंधक! मुठभेड़ में दो SOG सिपाहियों को लगी गोली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.