मंगलवार, नवम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महाविद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका व पोस्टर में जसवंत रहे प्रथम

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 24, 2025 12:21 पूर्वाह्न
  • विश्व पुस्तक दिवस पर मतदाता जागरूकता पर आयोजित हुई भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के महाविद्यालय में विश्व पुस्तक दिवस पर बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता का शीर्षक “शिक्षा से जागरूकता, जागरूकता से मतदान“ और पोस्टर प्रतियोगिता की थीम “शिक्षा से मतदाता जागरूकता“ रही। भाषण में प्रियंका ने प्रथम, कनिष्का ने द्वितीय और तृतीय स्थान संयुक्त रूप से जसवंत व मेघा ने प्राप्त किया। पोस्टर में जसवंत ने प्रथम, संध्या ने द्वितीय और तृतीय स्थान मुस्कान रावत ने  प्राप्त किया।

विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने कहा कि शिक्षित युवाओं को नागरिक कर्तव्य को निभाते हुए मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवाओं को हर तीन माह में वोटर कार्ड बनाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि युवा वोटर हेल्प लाइन ऐप से मतदाता सेवाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को अपर जिलाधिकारी की ओर से मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि युवा मतदाता ही देश के भाग्य विधाता है इसलिए उन्हें हर चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान करना चाहिए। इस अवसर पर प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गीताराम उनियाल, जिला स्वीप सह समन्वयक डॉ. डीएस नेगी, साक्षरता मतदाता क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. दिगपाल कंडारी, डॉ. सौरभ कुमार, जगदीश महर, अरविंद चंद, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • केदारताल में लापता आठ लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार की हवाई रेकी
  • क्षेत्र पंचायत निधि फिर शुरू होगी, ब्लॉक प्रमुखों का मानदेय-भत्ता बढ़ाने की तैयारी
  • कर्णप्रयाग में उक्रांद की दस्तक, भाजपा-कांग्रेस के चुनावी समीकरणों में हलचल
  • जिला अस्पताल में रेडक्रॉस ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दुर्गम पहाड़ी से छह मृतकों के शव निकाले, एम्स ऋषिकेश भेजे
  • चमोली कर्मचारी फेडरेशन की नई कार्यकारिणी गठित, भरत कोठियाल बने अध्यक्ष
  • हिमालय की उत्पत्ति और भूगर्भीय हलचलों को धरातल पर समझ रहे विद्यार्थी
  • उत्तराखण्ड पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, 6 नवंबर को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर
  • कोटद्वार में ‘शक्ति संगम’ का सफल आयोजन, महिलाओं के हुनर और उद्यमिता को मिला मंच
  • फूलों की घाटी सीजन के लिए बंद, इस साल दर्ज हुआ अब तक का सबसे अधिक पर्यटक आंकड़ा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.