शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पोलिंग पार्टियो को मतदान स्थल तक सुरक्षा पहुंचाना प्राथमिकता – डीएम संदीप तिवारी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 11, 2025 11:15 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने कहा कि बरसात के दौरान पोलिंग पार्टियों को समय पर सुरक्षित रूप पोलिंग स्टेशनों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, रिटर्निग आफिसरों तथा सहायक रिटर्निग आफिसरों को पंचायती चुनाव सकुशल संपादित करने के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि पोलिंग पार्टियों को समय पर सुरक्षित तौर  पर पोलिंग बूथों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए उन्होंने बरसात से प्रभावित मार्गों का स्थलीय निरीक्षक समयबद्ध ढंग करने और सभी अधिकारियों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी रखने को कहा। उनका कहना था कि किसी मार्ग के बाधित होने की स्थिति में तत्काल वैकल्पिक रूट का उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। कहा कि उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के सभी मार्गों की जानकारी संबंधित पटवारियों के माध्यम से नियमित रूप से लेते रहें और आवश्यकतानुसार भौतिक निरीक्षण भी करें।

डीईओ तिवारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी आपात स्थिति में सड़कों की मरम्मत एवं सफाई के लिए लगाए गए जेसीबी वाहनों को डीजल की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। एआरटीओ को पोलिंग पार्टियों के आवागमन हेतु आवश्यक वाहनों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पीएमजीएसवाई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मार्गों की मरम्मत, सफाई तथा वैकल्पिक रास्तों को चालू रखने हेतु आवश्यक तैयारी अभी से करने को कहा। उनका कहना था कि निर्वाचन कार्य एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसे व्यवस्थित, सुरक्षित और समयबद्ध रूप से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी तत्परता और समन्वय के साथ करेंगे ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह सफल हो।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश,  परियोजना निदेशक आनंद सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता अन्य  सभी जिलास्तरीय अधिकारी  के साथ वीसी के माध्यम से  अन्य अधिकारी जुड़े रहें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरिद्वार में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : सीसीआर-2 भवन के लिए रूपये 50.27 करोड़ की परियोजना स्वीकृत
  • विश्व गौरैया दिवस : नन्ही चिड़िया के संरक्षण का संकल्प, पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी है गौरैया
  • बिजनौर : जिले में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • पड़ोसी राज्य को बजट पेश : गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत, 300 यूनिट बिजली मुफ्त
  • आप रहें सावधान! इलेक्ट्रिक टूथब्रश में धमाका, महिला बाल-बाल बची
  • गोपेश्वर में युवाओं की अनूठी पहल, “टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी” के जरिए चला रहे स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण अभियान
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बद्रीपुरी
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, दो दिन में 200 करोड़ पार, ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार धीमी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.