शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 14, 2026 4:51 अपराह्न
देहरादून : जनपद को नशा मुक्त बनाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (एनएमबीए) का आगाज हो गया। 14 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत पूरे जिले में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन और ऑफलाइन शपथ दिलाई जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया।
विभागों को दी गई अहम जिम्मेदारी
शैक्षणिक संस्थान व कोचिंग सेंटरों में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12), कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई जाएगी।
सरकारी एवं कॉर्पाेरेट दफ्तरों में सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निगम कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों और फैक्ट्रियों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण अनिवार्य किया गया है।
स्थानीय निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों, नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में स्थानीय नागरिकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को अभियान से जोड़कर जागरूक किया जाएगा।
खेल व पर्यटन क्षेत्र में जिला क्रीड़ा अधिकारी के माध्यम से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज सहित विभिन्न खेल प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, पर्यटन विभाग द्वारा हॉस्टलों, होम-स्टे और होटलों में अभियान संचालित किया जाएगा।
प्रमाणपत्र डाउनलोड करना अनिवार्य, यहां भेजें रिपोर्ट
अभियान के तहत ऑनलाइन शपथ लेकर प्रमाणपत्र डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे शपथ कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स और निर्धारित प्रारूप में संकलित सूचना जिला समाज कल्याण अधिकारी के ई-मेल अथवा व्हाट्सएप नंबर 8126692409 पर तुरंत प्रेषित करें। जिला प्रशासन ने आमजन और समस्त संस्थानों से अपील की है कि नशामुक्त व स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
नशामुक्त भारत अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा, नगर कर अधिकारी विजय चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में सियासी संग्राम, विधायक हरीश धामी ने सीएम धामी पर साधा निशाना
  • सालिम अली- बर्डमैन ऑफ इंडिया, प्राकृतिक इतिहास के अमर साधक
  • एकता कपूर की नई हॉरर फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ का फर्स्ट लुक जारी, 2027 में होगी रिलीज
  • जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती की तिकड़ी लेकर आएगी ‘पुष्पक विमान’, नेटफ्लिक्स ने किया नई सीरीज का ऐलान
  • संचार व्यवस्था में खराबी से अमेरिका में ठप हुईं उड़ानें, हजारों यात्री प्रभावित, 9/11 के बाद दूसरी बार हुआ ऐसा
  • पौड़ी में विरासत का संरक्षण और यातायात सुधार की दोहरी पहल, बहुगुणा प्रतिमा का सौंदर्यीकरण और 150 वाहनों की पार्किंग शुरू
  • उत्तराखंड में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ
  • मुख्यमंत्री एवं भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ महानगर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को किया जाएगा लामबंद
  • गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में पौड़ी पुलिस ने गाजियाबाद से की गिरफ्तारी
  • काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने जताया हर्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.