हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार के दिव्य प्रेम सेवा मिशन में पिछले एक साल से रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है, जिसके तहत दिव्य प्रेम सेवा मिशन में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन किया जा रहा था. वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देहरादून पहुंचेंगे. वहीं कल 27 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. रजत जयंती के समापन समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 मार्च को भाग लेंगे. ऐसे में इस कार्यक्रम को लेकर दिव्य प्रेम सेवा मिशन और जिला प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं.
बता दें कि कुष्ठ रोगियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और उनकी तमाम समस्याओं को देखते हुए 25 साल पहले हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना हुई थी. आज भी दिव्य प्रेम सेवा मिशन न केवल कुष्ठ रोगियों की देखभाल कर रहा है, बल्कि उन्हें नया जीवन देने का काम कर रहा है. ऐसे में 26 यानी आज, 27 और 28 मार्च को दिव्य प्रेम सेवा मिशन अपना रजत जयंती समारोह मनाने जा रहा है. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शिरकत करेंगे.





Discussion about this post