रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मानसून सत्र को तैयारियां पूरी – डीएम संदीप तिवारी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 18, 2025 1:36 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैण विधानसभा भवन में आगामी 19 अगस्त से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अब भी तमाम तरह की सुविधाओं को लेकर अधिकारी और कर्मचारी कमर कसे हुए हैं।

गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 19 से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाले मानसून सत्र की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को विधानसभा परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। कहा कि व्यवस्थाओं को बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

डीएम तिवारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई है। विधानसभा परिसर एवं मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेटिंग लगाई गई है। पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी के जवान भी चप्पे-चप्पे पर तैनात किये जायेंगे। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ बनाई गई है।

यातायात व्यवस्था को देखते हुए सड़कों की मरम्मत और सफाई कार्य पूरे कर लिए गए हैं। आने-जाने वाले माननीयों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। हेलीपैड को भी पूर्ण रूप से दुरुस्त कर लिया गया है।

बताया कि विधानसभा परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, पेयजल, खाद्य आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, नेटवर्क और वाई-फाई की सुविधाओं को भी दुरुस्त किया गया है। कहा कि मानसून सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

जिलाधिकारी तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्र के दौरान विधायकगणों, अधिकारियों एवं आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत नही होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून सत्र प्रदेश की नीतियों और विकास कार्यों की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। इसके चलते हर स्तर पर पूरी गंभीरता के साथ तैयारियां की जानी चाहिए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर इंटरनेशनल स्कूल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, शिक्षा और संस्कार को मिली नई ऊर्जा
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • पूर्व आईएएस अधिकारी स्व. चंद्र सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.