गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कुंभ मेला-2027 की तैयारियां : अपर मेलाधिकारी ने खड़खड़ी क्षेत्र का निरीक्षण कर सूखी नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्यों का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2026 10:19 अपराह्न

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत कुंभ क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण अवस्थापना कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। मेला प्रशासन द्वारा इन सभी कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है, ताकि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराए जा सकें।

इसी क्रम में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने शनिवार को खड़खड़ी क्षेत्र का भ्रमण कर सूखी नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। कुंभ मेला-2027 के लिए शासन द्वारा स्वीकृत अवस्थापना कार्यों के अंतर्गत सूखी नदी में स्थित वर्तमान कॉजवे के स्थान पर 44.80 मीटर लंबाई के डबल लेन (केबल नेट आर्च) पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 1321.96 लाख रुपये है।

वर्तमान में यातायात के लिए उपयोग किए जा रहे कॉजवे पर वर्षा ऋतु के दौरान अत्यधिक जलभराव एवं तेज बहाव के कारण आवागमन प्रभावित होता है। इससे यातायात व्यवस्था बाधित होने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी चुनौतियां उत्पन्न होती हैं। प्रस्तावित पुल के निर्माण से इस समस्या का स्थायी समाधान होगा तथा वर्षभर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। प्रस्तावित पुल को श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। पुल पर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ का प्रावधान किया गया है, जिससे पैदल आवागमन अधिक सुरक्षित हो सकेगा। इसके अतिरिक्त पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि पुल के एक पिलर के निर्माण स्थल के नीचे से गुजर रही सीवर लाइन को शिफ्ट किया जाना आवश्यक है। इस पर अपर मेलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सीवर लाइन शिफ्टिंग से संबंधित कार्यवाही अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

अपर मेलाधिकारी ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण तथा संबंधित विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 से जुड़े सभी अवस्थापना विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.पी. सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार सहित लोक निर्माण विभाग एवं मेला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में 17 से 20 अगस्त तक हिमाद्री आइस रिंक में सजेगा एशियाई आइस स्पोर्ट्स का मंच, 14 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, लगातार दूसरी बार भारत को मिली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी
  • धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 बहुमंजिला आवासों का निर्माण, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, लागत नियंत्रण और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता
  • गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
  • ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
  • जीवन को यज्ञ बना लेना ही सर्वोत्तम यज्ञ – आचार्य सुभाष जोशी
  • केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला, बढ़ती वरिष्ठ नागरिक आबादी के बीच देखभाल सेवाओं को रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर हुआ मंथन
  • सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड के “पूर्ण साक्षर राज्य” बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.